फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Withdrawal of Rs 5.5 lakh from savings account by forging signature

Sonipat News: फर्जी हस्ताक्षर कर बचत खाते से साढ़े पांच लाख रुपये निकाले

Sat, 21 Oct 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 5.5 lakh from savings account by forging signature
सोनीपत। गांव रोहट स्थित डाकखाना में बचत खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर साढ़े पांच लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। इसका पता लगने पर डाक विभाग की टीम ने सभी खातों की जांच शुरू कर दी है। गबन की राशि बढ़ने की बात कही जा रही है। पुलिस ने सहायक डाक अधीक्षक के बयान पर उप डाकपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सहायक अधीक्षक ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी है कि गांव रोहट के डाकखाना में उप डाकपाल के पद पर रोहतक के गांव मोरखेड़ी निवासी दीपक राज कार्यरत रहा है। वह 30 अप्रैल 2021 से 9 मार्च 2022 तक वह उप डाकपाल के पद पर तैनात था। आरोप है के उसने इस दौरान एक सेविंग बैंक खाता से निकासी फार्म पर जमाकर्ता के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकाल ली। जांच में सामने आया कि खाता से साढ़े 5 लाख रुपये निकाले गए। विभागीय अधिकारियों को पता लगा तो मामले की गहनता से जांच कराई गई। विभाग की तरफ अब भी अन्य खातों की जांच कराई जा रही है। जिससे पता लग सके कि अन्य के खाते से नकदी निकाली गई है या नहीं। अंदेशा है गबन की राशि बढ़ सकती है।
विज्ञापन


वर्जन

मामले को लेकर सहायक डाक अधीक्षक की तरफ से पत्र भेजकर शिकायत की गई थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

-कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed