फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wires hanging in Mapsco Society are a danger signal

Sonipat News: खतरे की घंटी बनकर मैप्सको सोसाइटी में लटक रहे तार

Fri, 28 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wires hanging in Mapsco Society are a danger signal
फोटो 02: सोनीपत के सेक्टर-26 स्थित मैप्सको सोसाइटी में फ्लैट के आगे लटक रहे बिजली के तार। स्रोत
सोनीपत। सेक्टर-26 स्थित मैप्सको सोसाइटी में 25 दिन से तार लटक रहे हैं। इसकी वजह से रेजिडेंट्स को परेशानी हो रही है। सोसाइटी के मध्य से गुजर रही खेतों की लाइन जर्जर हो चुकी है। बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है। रेजिडेंट्स ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिजली निगम ने उनकी सुनवाई नहीं की तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स नवीन कुमार, रवि, दीपक ने बताया कि सोसाइटी परिसर के अंदर से खेतों की बिजली लाइन गुजर रही है। बिजली निगम ने अब तक इस लाइन को शिफ्ट नहीं किया है। यह लाइन जर्जर होने की वजह से तार लगातार टूट रहे हैं। आने वाले दिनों में गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। अगर जल्द ही तारों को नहीं बदला गया तो उनसे निकलने वाली चिंगारी गेहूं की फसल को जला सकती है। बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

रेजिडेंट्स एसोसिएशन की ओर से तारों को ठीक करवाने के लिए बार-बार शिकायत की जा रही है। सुबह-शाम सोसाइटी परिसर में बच्चे भी खेलते हैं। उसके बाद भी बिजली निगम की ओर से तारों को नहीं बदला जा रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैप्सको सोसाइटी में लटक रहे तारों को लेकर मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है। टीम भेजकर पहले जांच कराई जाएगी। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -रणबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, सिटी डिवीजन।

फोटो 02: सोनीपत के सेक्टर-26 स्थित मैप्सको सोसाइटी में फ्लैट के आगे लटक रहे बिजली के तार। स्रोत

फोटो 02: सोनीपत के सेक्टर-26 स्थित मैप्सको सोसाइटी में फ्लैट के आगे लटक रहे बिजली के तार। स्रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed