फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wine smmugling, charge sheet, filed in court by police in liquor smuggling case

शराब घोटालाः कोर्ट में दाखिल हुई पहली चार्जशीट, माफिया भूपेंद्र व दो इंस्पेक्टर समेत 6 नाम शामिल

Tue, 21 Jul 2020 01:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, सोनीपत
अंकित चौहान, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
wine smmugling, charge sheet, filed in court by police in liquor smuggling case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खरखौदा में गोदामों से तस्करी की जब्त शराब गायब करने के मामले में पुलिस ने पहली चार्जशीट पेश कर दी है। जिसमें शराब माफिया भूपेंद्र के साथ ही बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर, आबकारी इंस्पेक्टर धीरेंद्र समेत 6 के नाम शामिल किए गए हैं। इस तरह पुलिस ने इन सभी को अपनी जांच में दोषी माना है।
विज्ञापन


सभी की गोदाम से शराब चोरी में संलिप्तता बताई गई है और यह सभी शराब चोरी करके सप्लाई करने के लिए एक साथ मिलकर काम करते थे। जबकि अन्य मुकदमों में पुलिस अभी जांच कर रही है और उनमें भी चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी। वहीं इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी जल्द पूरी होगी, क्योंकि वह अंतिम चरण में पहुंच गई है। पुलिस की विभागीय जांच में कई कर्मियों की अभी तक संलिप्तता मिली है तो उनकी लापरवाही भी सामने आई है।
विज्ञापन


खरखौदा में तस्करी की जब्त की गई शराब गोदाम से गायब मिलने पर छानबीन शुरू हुई तो वहां से 10 हजार से ज्यादा पेटी गायब मिली। जिसमें शराब माफिया भूपेंद्र के साथ दो इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया और इसकी जांच शुरू की गई। इस मामले में सबसे पहले माफिया भूपेंद्र ने सरेंडर किया तो पुलिस ने उससे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद से पुलिस लगातार इसमें गिरफ्तारी करने में लगी थी और भूपेंद्र के साथी भैंसरू गांव के सतीश, बर्खास्त जसबीर, एएसआई जयपाल, आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर धीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया था, जबकि आबकारी विभाग में कार्यरत रहा चतुर्थ श्रेणी कर्मी सुनील का नाम आने पर कोर्ट से तफ्तीश में शामिल होने के आदेश लेकर आया था। इस तरह से पुलिस इसमें अधिकतर मुख्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है और उनको जमानत नहीं मिल सके, उसके लिए जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करनी जरूरी थी।

इसमें पुलिस ने पहली चार्जशीट दाखिल की और उसमें भूपेंद्र, सतीश, जसबीर, जयपाल, धीरेंद्र, सुनील का नाम शामिल किया गया है। इस तरह पुलिस ने अपनी जांच में इनको दोषी मानते हुए चार्जशीट लगाई है, जिसमें यह बताया गया है कि किस तरह से गोदाम में रखी मुकदमे की संपत्ति शराब को इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से चोरी किया गया। उसके बाद भूपेंद्र व सतीश समेत अन्य ने उस शराब को लॉकडाउन में बेचकर अवैध रूप से मोटी रकम कमाई। पुलिस ने यह केवल एक मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की है, जबकि अन्य में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी चल रही है।

11 पुलिस कर्मियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांच, संलिप्तता व लापरवाही मिली

खरखौदा शराब घोटाले के मामले में जिन इंस्पेक्टर समेत जिन 11 पुलिस कर्मियों पर आरोप लगे थे, उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। इनकी विभागीय जांच पहले जसबीर समेत कई पुलिस कर्मियों के फरार होने के कारण अटक गई थी जो अब पूरी होती दिख रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभी तक की विभागीय जांच में कई पुलिस कर्मियों की मामले में संलिप्तता मिली है तो कई की लापरवाही सामने आई है। इनकी जांच जल्द ही पूरी होने के बाद रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी, जिससे आगे की कार्रवाई हो सके।

शराब को गोदाम से चोरी करने वाले मुख्य मुकदमे में चार्जशीट दाखिल की गई है। जिसमें भूपेंद्र, सतीश, जसबीर, धीरेंद्र, जयपाल, सुनील के नाम शामिल किए गए है। यह केवल एक मुकदमे के आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई है। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है, जिसको जल्द पूरा किया जा जाने की उम्मीद है।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed