फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Will INLD-JJP be united? Ajay Chautala said – Former Chief Minister OP Chautala will decide

Haryana: क्या एक होगी इनेलो-जजपा? अजय चौटाला बोले- फैसला पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला करेंगे

Tue, 21 Feb 2023 09:24 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 09:24 AM IST
सार

अजय चौटाला ने कहा है कि इनेलो का जजपा के साथ मिलने का फैसला पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला करेंगे। अजय चौटाला सोनीपत में अपने बेटे एवं जजपा प्रधान महासचिव की शादी का न्योता देने के लिए पहुंचे थे।

विज्ञापन
Will INLD-JJP be united? Ajay Chautala said – Former Chief Minister OP Chautala will decide
न्योता देते जजपा के राष्ट्रीयाध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल का जजपा के साथ मिलने का फैसला बड़ों को लेना है। इस बारे में फैसला पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला करेंगे। आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह तैयार है। भाजपा से उनका गठबंधन सौहार्दपूर्ण रहा है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला सोमवार को मुरथल रोड स्थित निजी गार्डन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं व अन्य को अपने छोटे बेटे एवं जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला के 10 मार्च को सिरसा में होने वाले विवाह का न्योता दिया।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पर कांग्रेस के बयान को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ही बंद की थी। कांग्रेस के शासनकाल में जनकल्याण की योजनाएं बंद हुई हैं। लोकसभा चुनाव के लिए कम समय बचा हुआ है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय चौटाला ने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। भाजपा व जजपा का जिस तरह से गठबंधन अभी तक चला रहा है वैसे ही चलता रहेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और ओमप्रकाश चौटाला की मेदांता अस्पताल में हुई मुलाकात पर उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि ओपी चौटाला स्वयं कह चुके हैं कि सिर्फ उनके स्वास्थ्य को जानने वहां पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने भी जजपा की रणनीति को लेकर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।


इस मौके पर जजपा के संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. केसी बांगड़, युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान, चेयरमैन सुमित राणा, रणबीर दहिया, बबीता दहिया, अजीत आंतिल, पवन कुमार, भूपेंद्र मलिक, कुलदीप मलिक, रणधीर मलिक, भानेराम, शियानंद त्यागी, रोहताश दहिया, हलकाध्यक्ष संदीप गहलावत, राई अध्यक्ष ओमप्रकाश रसोई, खरखौदा अध्यक्ष देवेंद्र दहिया, गोहाना अध्यक्ष नरेंद्र गहलावत, गन्नौर अध्यक्ष अनिल त्यागी, बरोदा के शीलू खासा, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष अंजूबाला खटक, युवा जिलाध्यक्ष रवि दहिया, राममेहर राठी, राकेश मलिक, शुभम नैन, सतीश दुभेटा, भीम मेहरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed