फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   wifes murder, accused arrested

मायके जाने की जिद करने पर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
wifes murder, accused arrested
कुंडली। गांव अकबरपुर बारोटा में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से बैंयापुर फिलहाल बारोटा निवासी सतीश है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि उसे पत्नी के छोड़कर जाने का भय था। वह अक्सर मायके जाने की जिद करती थी। जिसके चलते उसने हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव बैंयापुर फिलहाल अकबरपुर बारोटा निवासी सतीश फैक्टरी में काम करता था। वह छह माह से पत्नी रंजना (30) और चार साल के बेटे मयंक के साथ बारोटा में किराये के मकान में रहता था। उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद उसने छह साल पहले रंजना से दूसरी शादी की थी। उसने रविवार को चुनरी से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतका के मामा दिल्ली के अलीपुर निवासी लेखराज के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए बारोटा चौकी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि आरोपी बारोटा क्षेत्र में आया तो उसे काबू कर लिया गया। पुलिस आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश करेगी। वहीं पुलिस ने रंजना के शव का सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उसके मायके वालों ने गांव बैंयापुर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसमें व उसकी पत्नी की उम्र में करीब 15 साल का अंतर था। उसकी पत्नी अक्सर मायके जाने की जिद करती थी। जिसके चलते उसे डर था कि वह भी पहली पत्नी की तरह उसे छोड़कर चली जाएगी। वह उसके मायके जाने से रोकता था। इसी बात को लेकर होकर हुई कहासुनी में उसने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पत्नी के छोड़कर जाने के भय के चलते आरोपी ने उसकी हत्या कर दी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उससे वारदात में प्रयुक्त चुनरी को बरामद किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
- संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बारोटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed