फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife was delivered in hospital, husband going to give food died in road accident

पत्नी की अस्पताल में हुई थी डिलिवरी, खाना देने जा रहे पति की सड़क हादसे में मौत

Fri, 08 Jul 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Wife was delivered in hospital, husband going to give food died in road accident
गांव बीधल से दोदवा रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में गांव बीधल निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा भतीजा घायल हो गया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव बीधल निवासी पवन कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई सोनू (26) भतीजे अंकुश (12) के साथ बाइक पर गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल जा रहा था। सोनू की पत्नी रेखा की पांच जुलाई को अस्पताल में डिलिवरी हुई थी। वह भतीजे के साथ खाना देने के लिए अस्पताल जा रहा था। बीधल से दोदवा रोड पर रजवाहे के निकट एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सोनू और उसका भतीजा अंकुश सड़क पर गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर सोनू को मृत घोषित कर दिया गया। अंकुश का उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पवन की शिकायत पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से कार चालक घायल
खरखौदा। रोहतक रोड पर नहर के पास कार को पिकअप चालक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे कार चालक घायल हो गया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव सिसाना निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह खरखौदा में रहता है। किसी काम के सिलसिले में गांव सिसाना जा रहा था। जब वह नहर से कुछ आगे स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी कार में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक एक बार रुका मगर लोगों को जुटता देखकर भाग गया। रमेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed