फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wife stabbed to death, case registered

Sonipat News: पत्नी की चाकू मारकर की हत्या, मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 22 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Wife stabbed to death, case registered
खरखौदा (सोनीपत)। खांडा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले पति-पत्नी के बीच शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पति ने चाकू मारकर पत्नी शामो को घायल कर दिया था। पीजीआई में इलाज के दौरान शामो की मौत हो गई। पुलिस ने शामो के पिता मैगन मांझी की शिकायत पर उसके आरोपी दामाद नरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला सकूरा के बरबीका गंगटी निवासी मैगन मांझी सोनीपत के खांडा में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में मैगन मांझी ने कहा कि उनके पास आठ बच्चे हैं। बड़ी बेटी शामो ने दस वर्ष पहले उत्तर प्रदेश के संभल के सुजातपुर गांव निवासी नरेंद्र से शादी की थी।
विज्ञापन

शामो अपने पति नरेंद्र के साथ ईंट भट्ठे पर ईंटें पाथती थी। शुक्रवार को दोनों साथ थे। उन्होंने देखा कि नरेंद्र उनकी बेटी शामो के साथ मारपीट कर रहा है। नरेंद्र ने धमकी देते हुए शामो पर चाकू से हमला किया। गंभीर रूप से घायल शामो को छोड़कर नरेंद्र भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि घायल शामो को खरखौदा स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था। पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान शामो की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पिता मैगन मांझी की शिकायत पर दामाद नरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed