फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   While the party said that the election budget will take the country on the path of progress, the opposition said

Sonipat News: पक्ष ने देश को तरक्की की राह पर अग्रसर करने वाला तो विपक्ष ने बताया चुनावी बजट

Fri, 02 Feb 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
While the party said that the election budget will take the country on the path of progress, the opposition said
सोनीपत। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीरवार को अंतरित बजट पेश किया। इसे लेकर नेताओं ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। विपक्ष का कहना है कि बजट में किसी वर्ग का कुछ नहीं मिला। बजट को नकारते हुए इसे चुनावी बजट घोषित किया है। वहीं, सरकार पक्ष ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में किसी प्रकार का अतिरिक्त कर नहीं लगाया है।
विज्ञापन

पक्ष

यह बजट वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प पर आधारित है। बजट में देश के गरीब, युवा, महिला व किसान के कल्याण पर पूरा ध्यान दिया गया है, ताकि यह वर्ग आगे बढ़ते हुए देश को विकसित बनाने में अपना सहयोग दे सके।
विज्ञापन


रमेश कौशिक, सांसद
--
बजट देश को विकसित राष्ट्र बनने की राह में आगे बढ़ने में मजबूती देगा। हमारा भारत मजबूत लोकतंत्र, युवा शक्ति व विविधता की ताकत से आगे बढ़ते हुए निश्चित रूप से वर्ष-2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा। इस बार का बजट गरीबों, युवाओं, महिलाओं व किसानों के कल्याण को समर्पित है। भारत पूरे विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है, अनुमान है कि देश की अर्थव्यवस्था वर्ष 2026-27 में पांच व वर्ष 2029-30 में सात ट्रिलियन हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनलाल बड़ौली, विधायक, राई
--
बजट में गरीब, महिला, युवा और किसान सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। देश में जारी विकास और जनकल्याण के कार्यों से 25 करोड़ आबादी गरीबी रेखा से बाहर आई है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

-कविता जैन, पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार
--
बजट में गरीब, महिला, युवा और किसानों पर सरकार ने पूरा ध्यान रखा है। यह बजट एक नए भारत की तस्वीर है। बजट के माध्यम से समाज के अंतिम छोर में खड़े हुए लोगों को आगे लाने का काम किया गया है। इस बजट से अनेक योजनाओं से सभी लोग लाभान्वित होंगे।
-निर्मल चौधरी, विधायक, गन्नौर
--


विपक्ष
यह बजट पूरी तरह चुनावी बजट है। केंद्र सरकार ने जनता के हितों को पूर्ण रूप से ध्यान में रखकर बजट नहीं बनाया। जनता बजट को स्वीकार नहीं करेगी। सबका साथ सबका विकास करने वाला बजट सरकार को पेश करना चाहिए था। अहम मुद्दों पर बजट में ध्यान नहीं दिया गया।

-सुरेंद्र पंवार, विधायक, सोनीपत


यह बजट भाजपा की चुनावी तैयारियों का बजट है। इसमें किसी भी वर्ग के लिए कुछ नहीं रखा गया है। भाजपा की तरफ से लोगों को सुनाए जाने वाले जुमलों से अब जनता का विश्वास उठ चुका है। किसान और कमेरे वर्ग के लिए इस बजट में कहीं कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। भाजपा की कथनी व करनी में जिस प्रकार से फर्क होता है, बजट में भी जनता को आने वाले समय में कुछ मिलने वाला नहीं है, यह सिर्फ दिखावा है।

जयवीर सिंह, विधायक, खरखौदा

-सरकार की तरफ से जारी किया गया बजट बिल्कुल खोखला है। इस बजट में जनता के लिए कुछ भी नहीं है। आम लोगों को इस बजट से उम्मीद थी, लेकिन बजट में कुछ भी नहीं है। बजट के नाम पर महज औपचारिकता की गई है।

-जगबीर मलिक, कांग्रेस विधायक, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed