फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   While going to Delhi, CM stopped at the filling station of Barauli.

Sonipat News: दिल्ली जाते समय बड़ौली के फिलिंग स्टेशन पर रुके सीएम

Sun, 01 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
While going to Delhi, CM stopped at the filling station of Barauli.
फोटो 19: सोनीपत के गांव कुमासपुर के पास जीटी रोड स्थित फिलिंग स्टेशन पर पहुंचे मुख्यमंत्री नायब
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार शाम चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय कुछ समय के लिए जीटी रोड पर रुके। वह गांव कुमासपुर के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के फिलिंग स्टेशन पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से मिले। वहां प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के समग्र और समान विकास के लिए संकल्पित है। सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए हर क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस दौरान बावल से विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार, भाजपा सोनीपत जिलाध्यक्ष अशोक कौशिक, माईराम कौशिक, सतनारायण आंतिल समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed