फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the wife did not open the door, the security personnel fired in the air

Sonipat News: पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो सुरक्षाकर्मी ने किए हवाई फायर

Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Apr 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
When the wife did not open the door, the security personnel fired in the air
सोनीपत। न्यू भगतपुरा कॉलोनी में तड़के करीब साढ़े तीन बजे घर पहुंचे सुरक्षाकर्मी ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया पर पत्नी ने नहीं खोला। इस पर सुरक्षाकर्मी ने दो हवाई फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो वहां दो खोल बरामद हुए। सूचना देने वाले युवक के शिकायत नहीं देने पर मुख्य सिपाही ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना के मुख्य सिपाही राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि तड़के करीब पौने चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि न्यू भगतपुरा कॉलोनी में हवाई फायरिंग की गई है। इसे लेकर न्यू भगतपुरा के रोनक ने पुलिस को सूचना दी है। जिस पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रौनक को साथ लेकर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और वहां से दो खोल बरामद किए गए। जिस पर रौनक ने मौखिक तौर पर पुलिस को बताया कि फायर उनके पड़ोस में रहने वाले मूलरूप से पानीपत के गांव रिसालपुर के जितेंद्र ने किए हैं। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि जितेंद्र दिल्ली में सुरक्षाकर्मी है और उसके पास लाइसेंसी पिस्तौल है। वह तड़के करीब साढ़े तीन बजे घर पहुंचा था। उस समय पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने हवाई फायर कर दिए। आरोप है कि जितेंद्र ने शराब पी रखी थी। अचानक गोली चलने पर हड़कंप मचा गया और पड़ोसी ने पुलिस को अवगत करा दिया। पुलिस ने मुख्य सिपाही के बयान पर हवाई फायर करने व शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed