फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the wife came to know about the rape, the husband left her, now both the accused arrested after registering the case

Sonipat News: पत्नी से दुष्कर्म का पता लगा तो पति ने छोड़ा, अब केस दर्ज करवाने पर दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Aug 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
When the wife came to know about the rape, the husband left her, now both the accused arrested after registering the case
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की युवती ने शादी के आठ माह बाद मेच्योर बच्चे को जन्म दिया तो पति को शक हो गया। पूछने पर उसने पति को बताया कि शादी से एक माह पहले दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर पति ने उसे छोड़ दिया। दुष्कर्म के करीब दो साल बाद युवती ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युवती ने 8 जुलाई को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि उसके साथ अक्तूबर, 2020 में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। उसने बताया कि उसकी शादी नवंबर, 2020 में हुई तो आठ माह बाद ही उसने बेटे को जन्म दिया। मेच्योर बच्चा पैदा होने पर पति को शक हुआ। ज्यादा दबाव डालने पर उसने पति को बताया कि वह अपने परिवार के साथ सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहती थी। उनके माता-पिता एक मामले में जेल चले गए थे तो पड़ोस में रहने वाले राकेश पाठक और अनीश ने अक्तूबर, 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के एक माह बाद उसकी शादी हो गई। अगस्त, 2021 में पति को दुष्कर्म का पता लगा तो उन्होंने उसे मायके छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने अब पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की वजह से पॉक्सो एक्ट भी जोड़ा गया है। एसआई राकेश की टीम ने आरोपी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर निवासी अनीश और संत कबीर नगर निवासी राकेश पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड सैंपल लिए, होगा डीएनए टेस्ट

युवती ने न्यायालय में बयान दर्ज कराने के दौरान कोर्ट से बच्चे व आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की, ताकि यह पता चल सके कि बच्चे का पिता कौन है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का ब्लड सैंपल लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने डर व बदनामी से बचने के लिए पहले मुकदमा दर्ज नहीं करवाया था।


वर्जन

पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। उनका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस मामले की ठोस जांच कर दोषियों को सजा दिलाएगी। -राकेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना सिविल लाइन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed