फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the people went out in lockdown, the police organized a sit-in

लॉकडाउन में लोग बाहर निकले तो पुलिस ने कराई उठक-बैठक

Thu, 06 May 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
When the people went out in lockdown, the police organized a sit-in
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ने के बावजूद लोग बाहर निकलने से परहेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस ने उनके खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस टीम बिना कारण बाहर निकलने वालों पर डंडे फटकारने के साथ ही अब उठक-बैठक भी कराने लगी है। पुलिस ने गीता भवन चौक के साथ बस स्टैंड के पास भी बिना अनुमति बाहर घूम रहे लोगों पर डंडे बरसाए। बिना मास्क घूम रहे 417 लोगों के चालान किए गए। बिना अनुमति दुकान खोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गीता भवन चौक पर पुलिस ने लोगों पर फिर जमकर लाठियां भांजीं। इस दौरान उठक-बैठक भी कराई गई। डीएसपी डॉ. रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी देवेंद्र व सीआईए प्रभारी रवींद्र कुमार की टीम ने गीता भवन चौक पर करीब ढाई घंटे तक वाहन चालकों से पूछताछ की और बिना जरूरी काम के घर से बाहर आए लोगों पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने बेवजह निकले युवाओं के कान पकड़वाकर उठक-बैठक लगवाई। वहीं पुलिस ने डंडे भांजने से भी परहेज नहीं किया। इसके साथ ही अलग-अलग 35 चौराहों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। देवी लाल चौक, मामा भांजा चौक, अग्रसेन चौक, ककरोई रोड, गोहाना बाईपास इलाके में पुलिस ने बिना कारण बाहर निकलने वालों की जमकर खबर ली। जिले में तीन डीएसपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च करने के साथ ही 15 पेट्रोलिंग टीमों ने भी गलियों में घूमकर लोगों को घरों के अंदर रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शहर के गीता भवन चौक पर चेकिंग के दौरान एक गाड़ी चालक पुलिस का स्टीकर लगाकर पहुंचा, जिसे डीएसपी की टीम ने रुकवा लिया। वह बाहर निकलने का कोई ठोस कारण नहीं बता सका। इस पर पुलिस ने चालक से उठक-बैठक लगवाई और आगे बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कागजात नहीं दिखाने पर काटा 24500 रुपये का चालान
शहर के बस स्टैंड चौक के पास गीता भवन चौकी पुलिस ने एक कार चालक का कागजात नहीं दिखाने पर 24500 रुपये का चालान काट दिया। उससे आरसी दिखाने को कहा तो वह कभी बाइक तो कभी ट्रैक्टर की आरसी दिखाने लगा। हालांकि कार की आरसी नहीं दिखा सका। जिस पर उसकी कार का चालान काट दिया गया।
बिना कारण बाहर निकलने वालों के साथ दुकान खोलने वालों पर भी कार्रवाई
गन्नौर में लॉकडाउन लगने के बावजूद दुकान खोलने पर दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एएसआई विजयपाल ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी में अनिल जनरल स्टोर खुला मिला। दुकानदार अनिल निवासी अशोक नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थाना बरोदा पुलिस में नियुक्त एचसी बसाऊ ने पानीपत के चुलकाना निवासी राजेश को काबू किया है। आरोपी बिना कारण बाहर घूमते पकड़ा गया। थाना बरोदा में नियुक्त एएसआई उदय सिंह ने मिर्जापुर खेड़ी के असबीर को काबू किया है। आरोपी बिना कारण बाहर घूम रहा था। थाना सिविल लाइन में नियुक्त एचसी नरेश कुमार ने सिक्का कॉलोनी क्षेत्र में दुकान खोलने के आरोप में हनुमान नगर के विजय को काबू किया है। थाना शहर गोहाना में नियुक्त एचसी अनिल कुमार ने गुढा रोड के जोगेंद्र को काबू किया है। वह अपनी बांस-बल्ली की दुकान खोले हुए था। थाना शहर गोहाना में नियुक्त एएसआई वेदपाल की टीम ने नगर पालिका अभियंता राहुल मोर के साथ मुख्य बाजार से अरुण को गिरफ्तार किया है। वह फड़ी लगाकर कपड़े बेच रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर पालिका अभियंता राहुल मोर व पुलिस की टीम ने लघु सचिवालय गोहाना के गेट से टाटा एस सवार लाठ गांव के आजाद को गिरफ्तार किया है। वह बाहर निकालने का कोई कारण नहीं बता सका। थाना सदर गोहाना में नियुक्त मुख्य सिपाही प्रदीप की टीम ने कटवाल के समुंद्र को काबू किया है। वह बिना कारण बाहर घूम रहा था। थाना बड़ी पुलिस ने राजपुर रोड से अवैध हथियार सहित हनीफ निवासी राजपुर को काबू किया है। आरोपी को हवलदार वाकिब ने देशी पिस्तौल सहित पकड़ा है। हनीफ ने पुलिस को बताया कि उसने अवैध पिस्तौल को यूपी के बागपत से 3500 रुपये में खरीदकर लाया था। उसके खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम व लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
चालान काटकर बांटे गए मास्क
कोरोना संक्रमण बेशक लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग अभी भी मास्क तक नहीं लगा रहे हैं। नियम तोड़ने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने लगी है। पुलिस टीमों ने बिना मास्क वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। बुधवार को 417 लोगों के चालान किए गए। चालान के साथ ही पुलिस ने उनको मास्क भी थमाए और भविष्य में नियम न तोड़ने की चेतावनी दी।

वर्जन
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया है। सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। लॉकडाउन की अवहेलना किसी सूरत में सहन नहीं होगी।
- निकिता खट्टर, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed