फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   when police on DPRO office

जब डीपीआरओ कार्यालय में पहुंची पुलिस

Sat, 04 Jul 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन

जिला सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में शुक्रवार को दोपहर के समय पुलिस कमयों की एक टीम पहुंची। छापामार स्टाइल में पहुंची टीम ने पूरे कार्यालय को छान मारा।

विज्ञापन


हालांकि जिस के लिए पुलिस टीम आई थी, उसमें असफल ही रही। पुलिस को शिकायत मिली थी कि कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा शराब पी जाती है।

जानकारी अनुसार डीआईपीआरओ कार्यालय में दोपहर 2 बजे के करीब चार-पांच पुलिस कर्मी अचानक आ धमके। सबसे पहले एपीआरओ कार्यालय के आगे हॉल कमरे में बने कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर दूसरे केबिन में जहां पर गद्दे बिछे हुए हैं, वहां पर छानबीन की। यहां कोई नहीं मिला तो अन्य केबिन में तलाशी ली गई। इस दौरान दो-तीन कर्मचारी मिले तो सही, लेकिन जिनकी तलाश थी वो नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में पुलिस को शिकायत मिली थी कि डीपीआरओ कार्यालय में कुछ कर्मचारी दिन में भी बैठकर शराब पीते हैं। शिकायत के आधार पर ही एएसआई रवींद्र के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा था। दूसरी ओर इस बारे में एसडीएम ने किसी तरह की जानकारी होने से मना कर दिया।

पहले ही निकल लिए थे पीने वाले

सूत्रों की मानें तो जिस समय पुलिस कर्मियों ने छापा मारा, उस समय तक वो कर्मचारी निकल चुके थे, जिनकी शिकायत की गई थी। जानकारों के अनुसार छापे से केवल 5 मिनट पहले ही वो कर्मचारी निकल गए थे और खास बात ये थी कि आज वे जल्दी चले गए थे, नहीं तो 2 बजे के करीब ही वे शराब पीने बैठते थे।

सामने विजिलेंस कार्यालय, फिर भी डर नहीं
डीपीआरओ कार्यालय के जिस हिस्से में शराब पीने की शिकायत की गई है, उस हिस्से के बिल्कुल सामने ही विजीलेंस का कार्यालय का है। इसके बावजूद कर्मचारियों द्वारा शराब पीने की लगातार शिकायतें आ रही थी।

ये ही नहीं सामने ही मारूति का ट्रेनिंग सेंटर भी है। यहां पर भी रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। बताया जा रहा है कि शराब पीने की शिकायत कर्मचारियों की बजाए किसी आने-जाने वाले ने ही की थी।

पहले धमका चुके हैं अधिकारी को

सूत्रों की मानें तो उन्हीं कर्मचारियों की शराब पीने की शिकायत की गई हैं, जोकि पहले विभाग के एक अधिकारी भी धमका चुके हैं।

बताया जा रहा है कि कई बार तो दिन में शराब पीने के बाद ये कर्मचारी अपने अधिकारी के साथ बदतमीजी से पेश आए थे। ये ही नहीं तीन-चार बार ये कर्मचारी अपने अधिकारी की कोठी के सामने पहुंचकर भी गाली-गलौज करते देखे गए हैं।

इसके अलावा एक बार इस अधिकारी ने कर्मचारियों को ठेके पर शराब पीते पकड़ा था। उस समय अधिकारी के साथ हाथापाई भी की गई थी।

एसडीएम बोलीं अफवाह

इस पूरे मामले के बारे में जब एसडीएम आमना तस्लीम से बातचीत की गई तो दूसरी हकीकत ही सामने आई। एसडीएम ने उल्टा सवाल करते हुए कहा कि ऐसी अफवाह कौन फैला रहा है।

किसने आपको ये अफवाह के बारे में बताया। दूसरी ओर इस बारे में जब रवींद्र एएसआई से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि कार्यालय में छापा मारने के लिए गए थे। अधिकारियों के निर्देशों पर ही यह कार्रवाई की गई थी, लेकिन मौके पर कुछ नहीं मिला।


किसी ने कार्यालय में शराब पीने की गलत सूचना दे दी। एसडीएम का गनमैन व दूसरे पुलिसकर्मी जांच करने आए। मैंने साफ कह दिया कि आप अच्छी तरह से जांच कर लो। उन्होंने जांच की, कोई शराब पीते हुए या कोई बोतल नहीं मिली।
- सुरेश कुमार सरोह, डीपीआरओ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed