{"_id":"643c284b39dcc4d56c06be24","slug":"welcome-to-amans-selection-in-nca-sonipat-news-c-17-1-125016-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अमन का एनसीए में चयन होने पर स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अमन का एनसीए में चयन होने पर स्वागत
Sun, 16 Apr 2023 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03- एनसीए में चयनित खिलाड़ी अमन भारद्वाज को पुरस्कृत करते साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिल
सोनीपत। साउथ प्वाइंट स्कूल स्कूल में कला संकाय में 12वीं की पढ़ाई कर रहे अमन भारद्वाज का राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में चयन हुआ है। अमन का चयन बीसीसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट, अंडर-16 में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। यह टूर्नामेंट ओडिशा के कटक में दिसंबर, 2022 में आयोजित किया गया था। एनसीए में चयन के बाद स्कूल पहुंचने पर साउथ प्वाइंट ग्रुप के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री व मुख्य कार्यकारी अधिकारी भावना कालरा ने अमन का स्वागत किया।
चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने बताया कि स्कूल की टीम में खेलते हुए अमन ने विभिन्न टूर्नामेंट में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। बेहतर खेल के आधार पर अमन का पहले जिला स्तर फिर राज्यस्तरीय टीम में चयन किया गया था। यहां पर भी अमन ने अपनी खेल प्रतिभा से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। बेहतर खेल प्रतिभा के आधार पर ही 485 स्कोर के साथ अमन का चयन एनसीए के लिए किया गया है। वाइस चेयरमैन रोहित खत्री ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान किए जाते हैं, ताकि विद्यार्थी के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें पारंगत किया जा सके। विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है। अमन भारद्वाज ने बताया कि स्कूल में मिले बेहतर माहौल और पारंगत प्रशिक्षक से मिली कोचिंग का ही परिणाम है कि वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।