फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome Harshad returned after winning the gold medal in the national competition

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे हर्षद बोस का स्वागत

Mon, 06 Jun 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Welcome Harshad returned after winning the gold medal in the national competition
रेलवे जंक्शन पर विजेता एथलीट हर्षद बोस का स्वागत करते पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी व ग्रामीण? - फोटो : Sonipat
सोनीपत। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर गांव थरिया लौटे हर्षद बोस का स्वागत किया गया। इससे पहले सोमवार सुबह सोनीपत रेलवे जंक्शन पर पहुंचे एथलीट हर्षद बोस का स्वागत पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 3 से 5 मई तक स्कूल गेम्स एमेच्योर फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने रेलवे जंक्शन से गांव थरिया में विजेता खिलाड़ी हर्षद बोस को खुली जीप में बैठाकर पहुंचे। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़े को फूलमालाएं डालकर बेटे का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि हर्षद बोस ने स्वर्ण पदक जीतकर सोनीपत का नाम रोशन किया है। खेलों हरियाणा के खिलाड़ी लगातार भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को ग्रामीण क्षेत्र बने स्टेडियम में कोच की व्यवस्था करनी चाहिए जिससे युवाओं को खेलों में अपनी तैयारी के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। गांव थरिया के खिलाड़ियों को दूसरी जगह पर जाकर अभ्यास करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार को खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक गांव में कोचों की व्यवस्था करनी चाहिए। इस दौरान यासीन राणा, जुल्फान, मेहरवान, सादिक, वासिद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed