फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Welcome 2026: Kilohard will receive the gift of an IIIT (Indian Institute of Information Technology) in 2026, and the first phase of work will be completed next month.

स्वागत 2026 : किलोहड़द में वर्ष 2026 में मिलेगी आईआईआईटी की सौगात, अगले माह पूर्ण होगा प्रथम चरण का काम

Mon, 29 Dec 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Welcome 2026: Kilohard will receive the gift of an IIIT (Indian Institute of Information Technology) in 2026, and the first phase of work will be completed next month.
फोटो 05- सोनीपत के गांव किलोहड़द में निर्माणाधीन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रशासनिक व
सोनीपत। गांव किलोहड़द में करीब 1.27 अरब रुपये से भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) का निर्माण करवाया जा रहा है। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने आईआईआईटी के प्रथम चरण का कार्य जनवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल आईआईआईटी के पहले चरण का 80 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

करीब 50 एकड़ जमीन पर आईआईआईटी के प्रथम चरण के निर्माण कार्य पर करीब 85.95 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। इससे जिले के युवाओं काे अनुसंधान, उच्च शिक्षा, आईटी संबंधित क्षेत्रों में कौशल एवं ज्ञान बढ़ाने का अवसर मिलेगा। वर्ष 2013 में गांव किलोहड़द में आईआईआईटी बनाने का प्रस्ताव बना था।
विज्ञापन

20 जून 2013 को किलोहड़द में 50 एकड़ पंचायती जमीन 33 वर्ष के लिए लीज पर दी गई थी। विकास एवं पंचायत विभाग के तत्कालीन महानिदेशक ने 19 सितंबर 2013 को इसे मंजूरी दी थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 2 जनवरी 2017 को पत्र जारी कर आईआईआईटी का निर्माण शुरू करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि वर्ष 2019 में कार्य में तेजी आई, लेकिन 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते काम रुक गया था। पहले प्रथम चरण का काम जनवरी 2025 तक पूरा किया जाना था। अब इस अवधि को जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया गया है।
यह होंगी व्यवस्थाएं
आईआईआईटी में प्रथम चरण के तहत प्रशासनिक व शिक्षण भवन, निदेशक आवास व दो छात्रावास (लड़के-लड़कियों) के भवन का निर्माण करवाया जा रहा है। गार्ड रूम व बिजली व्यवस्था के लिए सब स्टेशन का भवन भी बनाया जाएगा। स्टाफ कर्मियों के लिए क्वार्टरों का निर्माण भी होगा। इसके बाद दूसरे चरण में दो अन्य छात्रावास (लड़के-लड़कियों) के भवन का निर्माण, ऑडिटोरियम व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा। आईआईआईटी का निर्माण होने से जहां क्षेत्र के विकास सहित रोजगार के द्वार खुलेंगे। वहीं तकनीकी शिक्षा के लिए सोनीपत सहित आसपास क्षेत्र के युवाओं को दूर नहीं जाना पड़ेगा।
क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार

शिक्षा का हब माना जाने वाला सोनीपत जल्द उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाएगा। किलोहड़द में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान का निर्माण होने से क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बेरोजगार शिक्षित युवाओं को यहां रोजगार मुहैया हो सकेगा। साथ ही आईआईआईटी का निर्माण क्षेत्र के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। सोनीपत सहित आसपास क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।



सोनीपत के किलोहड़द में 50 एकड़ जमीन पर निर्माणाधीन भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रथम चरण का निर्माण कार्य जनवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। प्रथम चरण में प्रशासनिक व शिक्षण भवन, छात्रावास व सब स्टेशन भवन जैसी कई व्यवस्थाएं शामिल हैं। इसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दूसरे चरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

- सतपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed