फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: When the wind changed direction, there was slight relief from fog, drizzle is expected today

मौसम : हवा ने बदला रुख तो कोहरे से मिली हल्की राहत, आज बूंदाबांदी के आसार

Mon, 06 Jan 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Weather: When the wind changed direction, there was slight relief from fog, drizzle is expected today
फोटो 30- सोनीपत में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते युवक। संवाद - फोटो : अजगैन-मोहान मार्ग पर मृतक अंकित के परिजनों द्वारा जाम लगाए जाने से लगी वाहनों की कतार।
सोनीपत। जिले में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही हवा का रुख भी बदल गया है। हवा चलने से लोगों को कोहरे से हल्की राहत मिली है। रविवार को पूर्वी हवा चलने से लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली। शाम को सूरज ढलते ही शीतलहर ने लोगों को फिर कांपने पर मजबूर कर दिया। मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में लोगाें को तीन दिन से घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार तक उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही थी, लेकिन रविवार को हवा का रुखी फिर से पूर्वी हो गया। शीतलहर चलने से लोगों को कोहरे से राहत मिली है। हालांकि पूर्वी हवा ने ठंड बढ़ाने का काम किया है। हवा चलने से रविवार सुबह कोहरे का प्रभाव कम नजर आया। सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने से कोहरा छंटता चला गया। इससे हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। हालांकि जिले के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 15.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही।
विज्ञापन

बारिश से फसल को होगा फायदा
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि सोमवार को जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जिले में बारिश होती है तो कृषि क्षेत्र को काफी फायदा पहुंचेगा। कई दिनों से मौसम में कोहरा छाया हुआ है, जो रबी सीजन की अधिकतर फसलों के लिए फायदेमंद नही है। इससे सरसों की ग्रोथ रुकती है। गेहूं में भी कई प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में बारिश होने से फसलों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिससे सोमवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं। वहीं रविवार को हवा का रुख फिर बदला गया है। पूर्वी हवा चलने से लोगों को फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा है। जनवरी माह में एक के बाद एक कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। सप्ताह के अंत तक लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ सकती है।


डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed