फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   weather, fog season, vehicle

लगातार तीसरे दिन कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, 10 मीटर दृश्यता में रेंगते रहे वाहन, कार ड्रेन में गिरी

Sun, 17 Jan 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
weather, fog season, vehicle
जीटी रोड पर घने कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : Sonipat
सोनीपत/गन्नौर। जिले में घने कोहरे के चलते लगातार तीसरे दिन शनिवार को जनजीवन प्रभावित रहा। शुक्रवार रात ही कोहरा छा गया था और दृश्यता महज पांच मीटर तक सिमट गई थी। कोहरे के कारण गन्नौर में रात को खुबडू के पास एक कार ड्रेन नंबर 6 में गिर गई। जिससे कार सवार तीन लोग चोटिल हो गए। कोहरा इतना था कि शहर के अंदर भी लोगों को रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। हाईवे व अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को रेंगते हुए जाना पड़ा। इसके साथ ही कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। रातभर कोहरे के चलते लोगों को रास्ता दिखाई नहीं दिया। वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को 11 बजे तक घने कोहरे के चलते आवागमन प्रभावित रहा। हवा की गति 10 किमी प्रतिघंटा रहने के बावजूद कोहरे से राहत नहीं मिली। दोपहर में कुछ देर के लिए सूरज दिखाई दिया, लेकिन खिली धूप नहीं निकल सकी। तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने से लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 जनवरी तक कोहरे और ठिठुरन से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कोहरा हर जगह न रहकर कहीं-कहीं छाया रहेगा। यह वाहन चालकों के लिए और ज्यादा खतरनाक होगा। एसपी जश्नदीप सिंह ने वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए चलने ही हिदायत दी है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण ड्रेन नंबर-6 में गिरी कार
शुक्रवार देर रात अत्यधिक कोहरे की वजह से एक कार खुबडू के निकट से गुजर रही ड्रेन नंबर-6 में जा गिरी। गन्नौर निवासी राजीव धीमान व उसके साथी प्रदीप और सुंदर कार में सवार होकर नया बास गांव से गन्नौर की तरफ आ रहे थे। कोहरे की वजह से कार असंतुलित होकर पलट गई और ड्रेन नंबर 6 में जा गिरी। ड्रेन में गिरने की वजह से उनकी कार में ड्रेन का दूषित पानी भरने लगा। गनीमत रही कि उनके पीछे चल रही दूसरी कार में सवार नगरपालिका वार्ड 10 के पार्षद प्रवीन कुमार, राजेंद्र और प्रदीप उनके बचाव के लिए रुक गए। पार्षद प्रवीन कुमार ने तुरंत ड्रेन में छलांग लगा दी। उन्होंने ईंट की मदद से कार के शीशे तोड़े और राजीव, सुंदर व प्रदीप को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में कार चालक प्रदीप को मामूली चोट आई थी। पार्षद ने प्रदीप को अपनी कार में बैठाया और इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया दिया। बाद में कार को क्रेन की मदद से ड्रेन से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में यह बरतें सावधानी
- वाहनों पर आगे और पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं।
- वाहन की आगे-पीछे की लाइट, फाग लाइट और इंडीकेटर का समय-समय पर परीक्षण कराते रहें।
- कोहरे में चलते समय हेडलाइट को लो-बीम पर रखकर चलें।
- कोहरे में वाहनों के इंडीकेटर जलाकर सफर करें।
- वाहन को अपनी लेन में ही रखें, ओवरटेक को नजरअंदाज करें।
- किसी भी हाल में गलत दिशा से ओवरटेक न करें
- किसी भी हाल में शराब या नशीला पदार्थ प्रयोग कर वाहन न चलाएं।
- वाहन ड्राइव करते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।
- वाहन को धीमी गति से चलाएं, तीव्र गति जानलेवा हो सकती है।
- वाहनों को किसी हाल में सडक़ पर पार्क ना करें।
- वाहन चलाते समय सीट बेल्ट या हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।
वर्जन
अभी मौसम में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। कोहरा कहीं ज्यादा तो कहीं कम छाया रहेगा। किसानों को सब्जी और सरसों की फसलों पर ध्यान देने की जरूरत है। कोहरे से बच्चों व हृदय रोगियों को खास बचाव करने की जरूरत है।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed