फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather... cold wave going on since morning, light clouds in the sky

Sonipat News: मौसम... सुबह से चल रही शीतलहर, आसमान में छाए हल्के बादल

Sat, 08 Feb 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 08 Feb 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Weather... cold wave going on since morning, light clouds in the sky
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव होने लगा है। शुक्रवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों ने शनिवार को भी आसमान पर आंशिक बादल छाने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। दिन में धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिनभर 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। जगदीशपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. प्रेमदीप ने बताया कि इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से शुक्रवार को आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। शनिवार को भी बादल छाने और शीतलहर चलने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed