फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ways to protect NCC cadets from cyber crime

Sonipat News: एनसीसी कैडेट्स को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

Mon, 12 Jun 2023 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 12 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ways to protect NCC cadets from cyber crime
फोटो 41- राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राई। 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-84 में कैडेट्स को महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। इसमें भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई 4सी) से सेवानिवृत्त वरिष्ठ निदेशक एवं कंसल्टेंट डॉ. देवेंद्र कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में साइबर अपराध, वित्तीय अपराध, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी कॉल सेंटर, फर्जी वेबसाइट व फर्जी कॉल स्पैम के बारे में जानकारी दी।
शिविर में अडजूटेंट कैप्टन संजय श्योराण ने बताया कि शिविर में एनसीसी कैडेट्स को ऐसी दिनचर्या व प्रशिक्षण से गुजारा जाता है, ताकि वह देश के एक अच्छे नागरिक बन सकें। उन्होंने पासवर्ड मजबूत बनाने के तरीके बताए और कहा कि फर्जी वेबसाइट से बचने के लिए किसी भी लिंक को क्लिक करके उस वेबसाइट पर न जाएं, बल्कि वेबसाइट का यूआरएल खुद टाइप कर वेबसाइट पर जाएं, जिससे फर्जी वेबसाइट से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि जब भी कोई थर्ड पार्टी एप्लीकेशन डाउनलोड करते हैं तो बिना सोचे-समझे उसको अपनी कांटेक्ट लिस्ट, कैमरा, गैलरी, एसएमएस की परमिशन न दें। अगर ऐसा करना वह आवश्यक रूप से मांगता है तो ऐसी एप्लीकेशन का प्रयोग न करें। इस तरह की एप्लीकेशन बैकग्राउंड में आपका पूरा डाटा अपने सर्वर पर भेजती रहती हैं। आपके माइक से आपकी बातें सुनती और कैमरा से आपकी तस्वीरें व वीडियो भेजती रहती हैं। शिविर में विभिन्न मिलिट्री सब्जेक्ट जैसे ड्रिल, नक्शा पढ़ना, युद्ध कौशल व हथियार प्रशिक्षण जैसे विषयों पर कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया। सेक्शन में कौन-कौन से हथियार प्रयोग में लाए जाते हैं व उनकी मारक क्षमताओं से परिचय करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रस्साकशी में मटिंडू का राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय विजेता
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के एनसीसी अधिकारी कैप्टन प्रवेश सांगवान ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण के साथ एनसीसी कैडेट्स के लिए खेलकूद गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं। रस्साकशी में लड़कों के वर्ग में खरखौदा के राजकीय विद्यालय को मटिंडू के राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय ने पराजित किया। लड़कियों के वर्ग में सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय ने मुरथल के ताऊ देवीलाल महाविद्यालय को हराया। खरखौदा के प्रताप मेमोरियल विद्यालय ने राई के मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय को हराया।

वहीं भाषण प्रतियोगिता में अहर कुराना के ऋषिकुल विद्यालय की दिव्या ने प्रथम, राई के मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय की तान्या ने द्वितीय, सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय की प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर शिविर कमांडेंट कर्नल अनिल यादव, लेफ्टिनेंट प्रियंका बधवार, मुख्य अधिकारी नरसिंह दहिया, सूबेदार मेजर सुरेश सांगवान सिंह, नायब सूबेदार राजेश कुमार व सीटीओ मोनिका दत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed