फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water will fill the shops and houses due to the level of the drain being up

नाला निर्माण के कार्य में लगाया अनियमितता का आरोप, घरों व दुकानों में भरेगा पानी

Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Water will fill the shops and houses due to the level of the drain being up
सोनीपत। ओल्ड डीसी रोड पर पेट्रोल पंप के पास नाला निर्माण के कार्य में लोगों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है। भगतपुरा के लोगों और दुकानदारों का कहना है कि ठेकेदार ने नाले का लेवल बनाने में लापरवाही बरती है। नाले का लेवल ऊपर होने से बारिश का पानी दुकानों और घरों में अंदर भरेगा। ठेकेदार ने लोगों के लिए आने-जाने का रास्ता भी नहीं छोड़ा है। जिसके कारण दुकानदारों व शहरियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला खोदने के बाद मिट्टी होने के कारण बारिश से कीचड़ फैल रहा है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण ठेकेदार निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन

भगतपुरा निवासी प्रदीप अरोड़ा, राधाकिशन, विनोद तनेजा, रामशकल, पवन कुमार, संदीप बतरा, कुलदीप व ईश्वर देवी आदि का कहना है कि ओल्ड डीसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास नगर निगम की ओर से 20 दिन से नाले का निर्माण किया जा रहा है। नाले के निर्माण में अधिकारी व ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले नाले को तोड़कर गलियों का रास्ता बंद कर दिया गया। अब नाले का निर्माण धीमी गति से किया जा रहा है। जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दुकानों के आगे खोदे गए नाले के कारण दुकानदारों का काम धंधा चौपट हो गया है। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैल रहा है। जिससे बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। घरों में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं छोड़ा गया है। दुकानदारों ने बताया कि कि त्योहार का सीजन आ चुका है। अब दुकानों के आगे नाला खोदकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। दुकानों के आगे नाला खोदने से ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। जिससे उनकी दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। लोगों ने अधिकारियों से मांग की है कि वह नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर उनकी समस्या का समाधान करें। लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता बनवाया जाए।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि नाला के निर्माण के चलते कई घरों में जा रही पेयजल आपूर्ति की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे कई घरों में पेयजल के साथ दूषित पानी पहुंच रहा है। नाले के साथ पेयजल आपूर्ति का पाइप टूटने से पानी व्यर्थ बहता रहता है। ऐसे में उनकी परेशानी कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि एक ओर तो पीने का पानी बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। दूसरी ओर पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन टूटने के बाद लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोदाई के दौरान झुका बिजली का खंभा, दे रहा हादसे को न्योता
लोगों ने बताया कि जब नाले के निर्माण के लिए खोदाई की गई थी तो उस समय बिजली का खंभा झुक गया था। इसके बाद से खंभा ऐसे एक दुकान व घर की ओर झुका हुआ है। खंभा किसी भी समय मकान के ऊपर गिर सकता है। जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती है। ।
0
70 साल की उम्र होने के कारण बीमारी से पहले ही परेशान हूं। अब नाला खोदकर उनकी समस्या को बढ़ा दिया गया है। आने-जाने के लिए बिल्कुल भी रास्ता नहीं छोड़ा गया है। 20 दिन से लोग बिल्कुल परेशान हो चुके हैं। नाले के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। लेवल ऊपर होने के कारण नाले का दूषित पानी घरों व दुकानों में भरेगा। इससे समस्या का समाधान होने की बजाय हमारी समस्या और बढ़ जाएगी।- अमृत लाल
---
नाला खोदने के बाद से ही दुकानदारों के काम धंधे चौपट हो गए हैं। घरों व दुकानों में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। नाला खोदने के बाद काम धीमी गति से किया जा रहा है। रास्ता न होने के कारण ग्राहक दुकानों पर आने से कतरा रहे हैं। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया है। जिससे बच्चे फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर हमेशा वाहनों का आवागमन बना रहता है। जिससे हादसा होने का भय बना रहता है।- पवन कुमार

ओल्ड डीसी रोड पर भगतपुरा के पास बनाए जा रहे नाले में कोई कोताही बरती गई है तो इसकी जांच कराकर ठेकेदार से बात की जाएगी। अगर लोगों के सामने कोई समस्या आ रही है तो ठेकेदार से उनका समाधान कराया जाएगा। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- सतीश कुमार, पालिका अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed