फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water will be given to IMT from Gurugram Minor by spending Rs 103 crore.

Sonipat News: 103 करोड़ रुपये खर्च कर गुरुग्राम माइनर से आईएमटी को दिया जाएगा पानी

Thu, 25 Jan 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Jan 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Water will be given to IMT from Gurugram Minor by spending Rs 103 crore.
सोनीपत के आईएमटी खरखौदा स्थित एचएसआईआईडीसी कार्यालय। संवाद
खरखौदा (सोनीपत)। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में पेयजल की किल्लत नहीं होगी। उद्योगपतियों और श्रमिकों को पानी की आपूर्ति बेहतर करने की पहल शुरू कर दी गई है। इसके लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से आईएमटी परिसर में 57 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) का जल शोधन प्लांट लगाया जाएगा। प्लांट के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसके निर्माण पर 103 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्लांट में पानी गुरुग्राम माइनर से लाया जाएगा। इसके बाद प्लांट से पानी की आपूर्ति उद्योगों में की जा सकेगी।
विज्ञापन


आईएमटी में आधारभूत ढांचा खड़ा करने के लिए एचएसआईआईडीसी की पहल तेज कर दी गई है। पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल कागजी प्रक्रिया जारी है। टेंडर आवंटित होने के बाद प्लांट लगाने का काम शुरू हो जाएगा। 103 करोड़ से प्लांट का निर्माण दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद आईएमटी में पानी का शोधन करने के बाद उसकी आपूर्ति औद्योगिक इकाइयों में की जाएगी। जिससे भविष्य में आईएमटी में लोगों को पीने के पानी की किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन


जल शोधन प्लांट की स्टोरेज क्षमता 57 एमएलडी होगी :
आईएमटी में सिंचाई विभाग की ओर से गुरुग्राम माइनर से पानी मुहैया करवाया जाएगा। एचएसआईआईडीसी की ओर से पाइप लाइन बिछाकर आईएमटी परिसर में लगाने वाले जल शोधन प्लांट में पानी लाया जाएगा। जहां पानी का शोधन करने के बाद पानी पीने योग्य बनाया जा सकेगा। प्लांट में बड़े टैंकों के साथ ही मशीनरी को स्थापित करने के लिए हाल बनाए जाएंगे। जिसमें जल शोधन प्लांट की स्टोरेज क्षमता 57 एमएलडी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

आईएमटी परिसर में 57 एमएलडी क्षमता का जल शोधन प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। दो साल में प्लांट लगने के बाद आईएमटी में पानी मुहैया करवाया जा सकेगा।

आलोक कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed