फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water supply department will replace the pipeline at a cost of Rs 15.86 crore

Sonipat News: 15.86 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन को बदलेगा जलापूर्ति विभाग

Fri, 10 May 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 10 May 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Water supply department will replace the pipeline at a cost of Rs 15.86 crore
गोहाना। शहर की सभी कॉलोनियों में नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जलापूर्ति विभाग की तरफ से पाइप लाइनों को बदलने का काम किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय की तरफ से 15.86 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। अधिकारियों ने शहर की पुरानी और नई नियमित कॉलोनियों में इस वर्ष के अंत तक हर घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

शहर में नियमित की गई 31 नई कॉलोनियों सहित 48 कॉलोनियां विकसित हैं। जबकि 17 कॉलोनियों अवैध हैं। नगर परिषद की तरफ से अवैध कॉलोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की हुई है। 17 कॉलोनियों में से पांच कॉलोनियां मीनाक्षी कॉलोनी, आर्य नगर एक्सटेंशन, श्रीराम शरणम, गोवर्धन व ज्योतिबा फुले कॉलोनी को नियमित का दर्जा मिल चुका है। इन कॉलोनियों में अब मुलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए नगर परिषद की जलापूर्ति विभाग की तरफ से कार्य किए जा रहे हैं। नई कॉलोनियों की प्रत्येक गली में नई पेयजल पाइप लाइन दबाई जाएगी और लोगों को घर-घर तक पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


13.5 किलोमीटर क्षेत्र में बिछाई जाएगी नई पाइप लाइन
जलापूर्ति विभाग की तरफ से नई नियमित कॉलोनियों के 13.5 किलोमीटर क्षेत्र में नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पाइप लाइन दबाने का कार्य पूर्ण होने पर प्रत्येक घर में पेयजल पहुंचेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं जलापूर्ति विभाग शहर में करीब दस किलोमीटर क्षेत्र में जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पेयजल पाइप लाइनों को बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की पांच नई नियमित कॉलोनियों में 13.5 किलोमीटर क्षेत्र में पेयजल की नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इसके अतिरिक्त शहर की पुरानी पेयजल पाइप लाइनों को भी बदला जाएगा। मुख्यालय की तरफ से बजट की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
- नवीन गोयत, कार्यकारी अभियंता, जलापूर्ति विभाग, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed