{"_id":"86dc00d6e95e33599279537a2bd6901e","slug":"water-problem-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्याप्त पानी के लिए 15 दिन और इंतजार करे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्याप्त पानी के लिए 15 दिन और इंतजार करे दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली को पानी की कमी से अभी 15 दिन और जूझना पड़ेगा। दिल्ली को कम से कम 800 क्यूसिक पानी की जरूरत है, जबकि अभी 700 क्यूसिक पानी सप्लाई किया जा रहा है। इसमें 380 क्यूसिक पानी पश्चिमी यमुना लिंक नहर से, जबकि 220 क्यूसिक पानी यमुना नदी से सीधा दिल्ली वजीराबाद जल यंत्र केंद्र में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुए उपद्रव के दौरान लोगों ने गढ़ी बिंदरौली गांव के पास ड्रेन नंबर आठ की क्रांसिक के पास (256 आरडी) के पास से लिंक चैनल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे पहले यहां नहर के गेट तोड़ दिए गए थे। इस नहर के जरिए दिल्ली के विभिन्न जल संयंत्रों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
फिलहाल सेना की निगरानी में नगर की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। सिंचाई विभाग की दिल्ली जल मंडल सेवाओं के एक्सईएन परमजीत सिहाग ने बताया कि फिलहाल दिल्ली के पूरे 700 क्यूसिक की पेयजल सप्लाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से में निर्माण कार्य के लिए 4 पोपलेन मशीनें, 3 जेसीबी और 8 डंपर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा सुरक्षा के लिए यहां सेना की कई बटालियन भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों के अंदर नहर से पूरी तरह से आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
300 क्यूसिक पानी यमुना के रास्ते पहुंचाया सीधा वजीरबाद संयत्र में