फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water filled in the railway underpass in Rajlu Garhi, movement of two-wheelers disrupted

Sonipat News: राजलू गढ़ी में रेलवे अंडरपास में भरा पानी, दुपहिया वाहनों की आवाजाही बाधित

Fri, 18 Jul 2025 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the railway underpass in Rajlu Garhi, movement of two-wheelers disrupted
फोटो : 21: राजलू गढ़ी में रेलवे क्रासिंग पुल में भरा बरसात का पानी। स्रोत पाठक
गन्नौर। गांव राजलू गढ़ी में अंडरपास का लेवल नीचा होने से अंडरपास में बारिश का पानी भर गया। अंडरपास में गहरे गड्ढों में पानी भरने के साथ यहां दुपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बारिश होने की स्थिति में ऐसा रास्ता नही कि ग्रामीण व वाहन चालक रेलवे लाइन को पार करके गांव में आ सकें। ऐसे में ग्रामीण प्रशासन को कोस रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रेम राठी, राजू, रमेश, बिरेंद्र, साहिल, अशोक ने बताया कि गांव में रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास का लेवल नीचा होने के कारण थोड़ी सी भी बारिश होने पर पानी भर जाता है और वाहनों के आवागमन के कारण इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि दुपहिया वाहन चालक गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरा रास्ता गांव में बड़े रेलवे क्रॉसिंग पुल से है। उस पुल से जाने के लिए कच्चा रास्ता है। बारिश होने पर कच्चे रास्ते में कीचड़ हो जाता है जिससे दोपहिया वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद हो जाता है।

वाहन चालकों को कई बार गन्नौर व पांची जाटान गांव से होकर गांव में आना पड़ता है। ग्रामीणों ने विधायक देवेंद्र कादियान, उपायुक्त, गन्नौर एसडीएम से रास्तों को पक्का करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed