{"_id":"6616cb7447c26540980e8bdd","slug":"vote-without-any-inducement-irrespective-of-caste-and-regionalism-sonipat-news-c-197-1-snp1002-116623-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिना किसी प्रलोभन, जाति व क्षेत्रवाद से परे होकर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिना किसी प्रलोभन, जाति व क्षेत्रवाद से परे होकर करें मतदान
Wed, 10 Apr 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। लोकतंत्र के पर्व के तहत गांव सिसाना में युवा व वरिष्ठ मतदाता जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यातिथि एसडीएम श्वेता सुहाग ने ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
एसडीएम ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है। जिसमें जनता की वोट से पंच, सरपंच से लेकर विधायक व सांसद चुने जाते हैं। हम सभी मतदाताओं को यह समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र में हमारे मत का बड़ा महत्व है। हमें मतदान जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि हम अपने मत का प्रयोग बगैर किसी प्रलोभन, जाति व क्षेत्रवाद से परे होकर करें। युवा अपने पहले मत का प्रयोग जरूर करें वहीं वरिष्ठ मतदाता जिन्होंने अब तक देश में हुए सभी चुनावों को देखा है। वह अपना मतदान तो करें ही, साथ ही अपनी युवा पीढ़ी को देश हित में मतदान करने के लिए प्रेरित करे।