फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Volunteers started the NSS camp with yoga practice

Sonipat News: स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास से एनएसएस शिविर का किया शुभारंभ

Sun, 02 Mar 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Volunteers started the NSS camp with yoga practice
फोटो 12- सोनीपत के छोटूराम आर्य महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के दौरान योगाभ्यास करते स्वयंसेवक।
सोनीपत। छोटूराम आर्य महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत सामाजिक कल्याण व जन जागरूकता के लिए सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर गांव तिहाड़ में सेवा योगदान देने के लिए उद्देश्य से लगाया गया। उप प्राचार्य डॉ. जेएस फोर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता के रूप में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऊषा दहिया ने स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व बताया।
विज्ञापन

शिविर की शुरुआत स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाकर की गई। टीकाराम महिला महाविद्यालय की योगाचार्य डॉ. अलका ने स्वयंसेवकों को सूर्य-नमस्कार, अनुलोम-विलोम व प्राणायाम जैसे योगासनों का अभ्यास कराया। स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। शिविर का नेतृत्व व निरीक्षण डॉ. ऊषा दहिया, डॉ. अभिमन्यु सिंह मलिक ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों में सेवा भाव जगाने, स्वयं के अहंकार को त्यागने, मानव कल्याण के लिए तत्पर रहने की जागरूकता उत्पन्न की। साथ ही दूसरों के प्रति समर्पित रहने का सेवा भाव जगाया। शिविर में डॉ. निधि, प्रोफेसर सुप्रिया, प्रो. ज्योति, प्रो. प्रीति, प्रो. विक्रम तुषीर, जयदेव मलिक, मुकेश दहिया, रामगणेश व सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed