{"_id":"69b8161077c9031ae40343ce","slug":"volunteers-learned-three-methods-essential-in-disasters-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150986-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वॉलंटियरों ने आपदा में जरूरी तीन मेथड सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वॉलंटियरों ने आपदा में जरूरी तीन मेथड सीखे
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पीडब्ल्यूडी वालंटियर्स को ट्रेनिंग देते पुलिस ट्रेनर। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सिविल डिफेंस वॉलंटियर के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पांच दिवसीय शिविर में पुलिस ट्रेनर संदीप कुमार ने वॉलंटियर को आपदा या आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले 16 इमरजेंसी मेथड के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए लोगों को पहले से प्रशिक्षित होना चाहिए ताकि संकट के समय वे खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों की भी मदद कर सकें।
प्रशिक्षण के पहले दिन वॉलंटियर को तीन महत्वपूर्ण इमरजेंसी मेथड सिखाए गए। इसमें आपातकालीन स्थिति में रस्सी की गांठ को सही तरीके से खोलना, राहत सामग्री का प्रबंधन करना और सायरन या हवाई हमले की चेतावनी की आवाज को पहचानना शामिल रहा।
विज्ञापन
प्रशिक्षक ने अलग-अलग प्रकार के सायरन का मतलब और ऐसी स्थिति में लोगों को क्या कदम उठाने चाहिए इसकी भी जानकारी दी गई। संदीप कुमार ने बताया कि इस तरह की ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।
भविष्य में यदि किसी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होती है तो इन प्रशिक्षित वॉलंटियर को सूचना दी जाएगी, ताकि वे मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद कर सकें।