फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Volunteer Sneha selected for Republic Day Parade

Sonipat News: स्वयंसेविका स्नेहा गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित

Wed, 18 Dec 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Volunteer Sneha selected for Republic Day Parade
फोटो 49- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय की स्वयंसेविका स्नेहा। स्रोत : महाविद्यालय
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका स्नेहा कर्त्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस परेड़ में चयनित हुई है। छात्रा के चयन पर बधाई देते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में 7वीं छात्रा का चयन होना कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण है। प्राचार्य ने कहा कि प्रदेश में हिंदू कन्या महाविद्यालय ही एकमात्र ऐसा कॉलेज है, जहां से सात छात्राएं चयनित हो चुकी हैं। कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीन यूनिट हैं और प्रत्येक यूनिट में 100 छात्राएं समाज के साथ जुड़कर विभिन्न ज्वलंत मुद्दों जैसे-स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, मतदान जागरूकता का संदेश समाज में दे रही हैँ।
विज्ञापन


स्नेहा ने विश्वविद्यालय स्तर, राज्य स्तर व नॉर्थ जोन प्री-आरडी स्तर के पश्चात कर्त्तव्यपथ पर अपनी जगह बनाई है। स्नेहा के गणतंत्र दिवस परेड़ के लिए चयनित होने पर एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम देशवाल, डॉ. पूनम, डॉ. पूजा रंजन व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed