फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vishwakarma Puja today: Sun God will transit from Leo to Virgo

विश्वकर्मा पूजन आज : सूर्य देव सिंह राशि से निकल कन्या राशि में करेंगे गोचर

Mon, 16 Sep 2024 07:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Sep 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Puja today: Sun God will transit from Leo to Virgo
फोटो 51- नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर के आचार्य मनमोहन मिश्रा।
सोनीपत। सनातन धर्म में किसी भी निर्माण कार्य से पहले भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है। उन्हें सृष्टि का पहला इंजीनियर, शिल्पकार व वास्तुकार भी माना गया है। हर वर्ष आमतौर पर 17 सितंबर को ब्रह्माजी के सातवें पुत्र एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाकर उनकी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार हर विश्वकर्मा पूजा आज होगी। इस वर्ष सोमवार को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।
विज्ञापन

नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर से आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि मान्यता है कि संसार में निर्माण संबंधी सभी कार्य भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से ही पूरे होते हैं। हर वर्ष 17 सितंबर को सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की विशेष पूजा की जाती है। खासतौर पर फैक्टरी, हथकरघा से जुड़े लोग विश्वकर्मा जयंती पर उनकी आराधना करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा इसी दिन समुद्र मंथन में प्रकट हुए थे। आचार्य मनमोहन मिश्रा ने कहा कि सूर्य देव जब सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करते हैं, उसी तिथि को विश्वकर्मा पूजा की जाती है। विश्वकर्मा पूजन की सही तिथि को लेकर लोगाें में असमंजस की स्थिति बनी है। हर साल भाद्रपद माह में सूर्यदेव के कन्या राशि में गोचर करने की तिथि को विश्वकर्मा पूजा मनाई जाती है। यही कारण है कि यह तिथि कभी 17 सितंबर के बजाए एक दिन पहले या बाद में भी पड़ सकती है।
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा ने किया जगन्नाथ पुरी का निर्माण
विश्वकर्मा पुराण के अनुसार मान्यता है कि भगवान श्रीहरि विष्णु ने सबसे पहले ब्रह्माजी व फिर विश्वकर्मा जी की रचना की थी। ब्रह्माजी के निर्देश पर ही भगवान विश्वकर्मा ने पुष्पक विमान, त्रेता में लंका, द्वापर में द्वारिका व हस्तिनापुर, कलयुग में जगन्नाथ पुरी का निर्माण किया। साथ ही भगवान विश्वकर्मा ने वास्तु शास्त्र का ज्ञान, यंत्र निर्माण विद्या के बारे में ही जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा शुभ मुहूर्त
भगवान विश्वकर्मा पूजन के लिए सोमवार 16 सितंबर को सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा, जो विश्वकर्मा पूजन के लिए सबसे शुभ मुहूर्त माना गया है। विश्वकर्मा जयंती के दिन पूजा के दौरान 21 बार ऊॅं आधार शक्तपे नम:, ओम कूमयि नम:, ओम अनंतम नम:, पृथिव्यै नम: मंत्र का जांच करने से अधिक लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed