फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vinod of Dodwa selected in Indian disabled cricket team

Sonipat News: दोदवा के विनोद का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन

Sun, 14 Sep 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Vinod of Dodwa selected in Indian disabled cricket team
फोटो 01: सोनीपत में गोहाना रोड पर भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन होने पर विनोद कुमार का स्
सोनीपत। गांव दोदवा निवासी विनोद कुमार का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। यह टीम 21 से 27 सितंबर तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली राजीव गांधी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेगी।
विज्ञापन

विनोद कुमार कई बार भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और वर्तमान में हरियाणा दिव्यांग क्रिकेट टीम के नियमित खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

वह सहकारी चीनी मिल में कार्यरत हैं, जहां तत्कालीन एसडीएम आशीष वशिष्ठ व कमांडिंग ऑफिसर सीईओ जितेंद्र शर्मा ने उन्हें निरंतर मार्गदर्शन देकर सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हाल ही में प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा ने भी उनके खेल कॅरिअर को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। विनोद कुमार भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जसवीर दोदवा के छोटे भाई हैं।

उनके भारतीय टीम में चयन की खबर से गांव दोदवा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जसवीर दोदवा के अलावा सुरेंद्र, बलजीत, राममेहर, रामनिवास, रामकुमार, लीला, विकास दहिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed