फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vinesh Phogat injured, will not participate in Asian Games, information given by posting message on social med

विनेश फोगाट हुई चोटिल: एशियन गेम्स में नहीं लेंगी भाग, सोशल मीडिया पर संदेश डालकर दी जानकारी

Wed, 16 Aug 2023 09:14 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 09:14 AM IST
सार

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन को करने वाली विनेश फोगाट एशियन गेम्स में भाग नहीं लेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि 13 अगस्त के दिन अभ्यास के दौरान उनका बायां घुटना चोटिल हो गया।

विज्ञापन
Vinesh Phogat injured, will not participate in Asian Games, information given by posting message on social med
विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन को करने वाली विनेश फोगाट चोटिल होने के चलते एशियन गेम्स में भाग नहीं लेंगी। विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर मैसेज पोस्ट कर यह जानकारी दी है। विनेश ने लिखा कि वह एक दुख भरी खबर शेयर करने जा रही हैं। उनके बाएं घुटने में चोट लगी है। जिसके चलते वह ऐशियन गेम्स में भाग नहीं लेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


13 अगस्त को अभ्यास के दौरान लगी चोट
विनेश ने लिखा है कि 13 अगस्त के दिन अभ्यास के दौरान उनका बायां घुटना चोटिल हो गया। स्कैनिंग और अन्य जांच के बाद चिकित्सक ने बताया कि उन्हें सर्जरी करानी पड़ेगी। यही एकमात्र विकल्प है। ऐसे में 17 अगस्त को मुंबई में उनकी सर्जरी होगी। उन्होंने लिखा है कि उनका सपना था कि वह एशियन गेम्स में फिर से स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने वर्ष साल 2018 में भी स्वर्ण जीता था। हालांकि चोट के कारण वह इस बार खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक में बेहतर वापसी की जताई उम्मीद  
विनेश ने आगे लिखा है कि उन्होंने अपनी चोट के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी है। जिससे वह उनके रिजर्व खिलाड़ी को एशियन गेम्स में भेज सकें। विनेश फोगाट ने आगे लिखा कि वह अपने प्रशंसकों से प्रार्थना करती हैं कि वह उन्हें सहयोग करते रहें। वह वर्ष 2024 में पेरिस ओलंपिक में वापसी करेंगी। आपका समर्थन उन्हें सदैव हिम्मत देगा।

विश्व चैंपियनशिप के ट्रायल से भी रहेंगी दूर
तदर्थ समिति ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के ट्रायल की घोषणा की कर दी है। इसके लिए 25-26 अगस्त को ट्रायल होने है। ऐसे समय में चोटिल होने के चलते वह ट्रायल में भाग नहीं ले सकेंगी। हालांकि उन्होंने पहले भी ट्रायल में भाग लेने की बात नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed