फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vinesh and Bajrang retaliated on statement of Brijbhushan

राजस्थान चुनाव में छाया कुश्ती विवाद: बृजभूषण के बयान पर विनेश और बजरंग ने किया पलटवार

Tue, 14 Nov 2023 09:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Nov 2023 09:33 PM IST
सार

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण सिंह शरण ने महिला सुरक्षा को लेकर राजस्थान सरकार पर सवाल उठाए थे। विनेश और बजरंग ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। कहा कि महिला पहलवानों का शोषण करने वाले दूसरों को आईना दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
Vinesh and Bajrang retaliated on statement of Brijbhushan
विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान चुनाव में प्रचार चरम पर है। नेता एक-दूसरे पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे एवं भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह शरण ने राजस्थान में महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए तो उसमें कुश्ती विवाद की एंट्री हो गई।

विज्ञापन


बृजभूषण ने महिला सुरक्षा पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर निशाना साधा था। उन पर पलटवार करते हुए ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया व विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर उन्हें जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि महिला पहलवानों का यौन शोषण करने वाले अब दूसरों को आईना दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह ने 5 दिन पहले सोशल मीडिया पर राजस्थान में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए लिखा था कि कोई घटना घटी नहीं, किसी के पास कोई सबूत नहीं। आरोप लगाने वाले खिलाड़ियों ने सुबह कुछ कहा और शाम को कुछ, लेकिन राजस्थान में आए दिन दुष्कर्म, महिला शोषण की घटनाएं हो रही हैं। उनके सबूत भी हैं। इन पर राजस्थान सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजभूषण के सोशल मीडिया के मैसेज पर मंगलवार को विनेश फोगाट ने जवाब देते हुए लिखा कि महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिला है। अभी सरकार के संरक्षण में कुश्ती पर कब्जा कर महिला पहलवानों को आंखें दिखा रहे हैं, लेकिन वे एक दिन हिसाब जरूर करेंगी।


बजरंग पूनिया ने लिखा कि महिला पहलवानों का शोषण करने वाले दूसरों को आईना दिखा रहे हैं। अगर, बृजभूषण सत्ताधारी पार्टी से सांसद नहीं होते तो अब तक उनकी सारी पोल-पट्टी खुल चुकी होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed