फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers protested against the team that arrived to remove encroachment on government land.

Sonipat News: सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

Fri, 05 Jun 2026 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the team that arrived to remove encroachment on government land.
फोटो : सोनीपत के गांव रायपुर में बुलडोजर से गिराई गई चहारदीवारी। स्रोत: एचएसवीपी - फोटो : Archive
सोनीपत। सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने गांव रायपुर में पहुंची हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारी पुलिस बल और बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर निगम के कार्यकारी अभियंता पद्मभूषण के नेतृत्व में टीम ने जैसे ही दो चहारदीवारी गिराई तो ग्रामीण भड़क गए। अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर 8 से 9 को मिलाने के लिए सड़क का निर्माण किया जाना है लेकिन सड़क की जमीन पर रायपुर के ग्रामीणों की तरफ से अवैध रूप से पांच चहारदीवारी बनाई गई है।
विज्ञापन

एचएसवीपी की जमीन पर कब्जा लेने के लिए टीम पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान दो चहारदीवारी ढहाई थी तभी ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। भारी हंगामे और विरोध प्रदर्शन के चलते मौके पर स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही। कार्रवाई के दौरान संपदा अधिकारी सिद्धार्थ, कनिष्ठ अभियंता राम नारायण सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed