फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers of 13 villages said - will not pay tax, will send memorandum to CM by running signature campaign

13 गांव के ग्रामीण बोले- नहीं भरेंगे टैक्स, हस्ताक्षर अभियान चलाकर सीएम को भेजेंगे ज्ञापन

Fri, 23 Oct 2020 10:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers of 13 villages said - will not pay tax, will send memorandum to CM by running signature campaign
सोनीपत। नगर निगम में शामिल किए गए 13 गांवों के ग्रामीणों की शुक्रवार को कालूपुर गांव में बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि टैक्स नहीं भरेंगे और सर्व टैक्स विरोध समिति डोर-टू-डोर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इसके बाद सीएम के नाम ज्ञापन डीसी को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन भी शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सर्व टैक्स विरोध समिति के सदस्यों ने कहा कि नगर निगम हाउस टैक्स के बिल भेज रहा है, जबकि यह तय हुआ था कि गांवों से टैक्स नहीं वसूला जाएगा। उसके बावजूद बिल भेजे जा रहे है और बिल खत्म नहीं होने तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी लिखित में टैक्स नहीं लेने की बात कहते है तो उसके बाद ही लोग शांत होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि जुलाई 2015 में 26 गांवों को शामिल करके नगर निगम सोनीपत बनाया गया था और पंचायती जमीन व रुपया सब कुछ निगम के पास चला गया था। उसके बावजूद गांवों में कुछ नहीं किया गया है और अब टैक्स भरने का दबाव भी बनाया जा रहा है जो पूरी तरह से गलत है। इस कारण ही इसका विरोध किया जाएगा और इसके विरोध में डोर-टू-डोर हस्ताक्षर अभियान चलाकर सीएम के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर रणधीर सिंह, दयानंद, बलबीर सिंह, धर्मबीर सिंह, जगबीर सिंह, सुभाष, ओम प्रकाश हुड्डा, आशाराम, धनपत सिंह, किशन कुमार, रामफल, देवेंद्र, पालेराम, जयवीर हुड्डा, नफे सिंह, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, रणसिंह, राजकुमार, बालकिशन, अत्तर सिंह, रामसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed