फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers march to open Singhu border in Sonipat of Haryana

सोनीपत: सिंघु बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने के लिए ग्रामीणों का पैदल मार्च, भारी पुलिस बल तैनात

Wed, 21 Jul 2021 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Jul 2021 11:06 AM IST
सार

पिछले आठ माह से सिंघु बॉर्डर बंद होने के कारण आसपास के क्षेत्र में उद्योग और रोजगार ठप हो गए हैं। रास्ता बंद होने से ग्रामीण भी परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पैदल मार्च का उद्देश्य किसी के लिए असुरक्षा या परेशानी का माहौल पैदा करना नहीं हैं। हम किसान आंदोलन के विरोध में नहीं हैं। हम सिर्फ अपनी समस्या उठा रहे हैं। 

विज्ञापन
Villagers march to open Singhu border in Sonipat of Haryana
सोनीपत में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ माह से बंद सिंघु बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के बैनर तले बुधवार सुबह राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से पैदल मार्च निकाला जा रहा है। राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच का दावा है कि पैदल मार्च में 30 गांवों के ग्रामीण, 10 आरडब्ल्यूए, औद्योगिक व पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्य भाग ले रहे हैं। इसमें दिल्ली के 12 गांवों के लोग भी शामिल होंगे। प्रशासन ने पैदल मार्च को लेकर तैयारी करते हुए धारा 144 लागू कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के अध्यक्ष हेमंत नांदल ने बताया कि सिंघु बॉर्डर पर रास्ता खुलवाने के लिए लगातार लोगों से आह्वान किया गया है। इसे लेकर प्रशासन व सरकार को अल्टीमेटम भी दिया गया, लेकिन रास्ता नहीं खुल सका। रास्ता खुलवाने के साथ ही बढ़ती हिंसा की घटनाओं का विरोध करने का भी निर्णय लिया गया है। पैदल मार्च का उद्देश्य किसी के लिए असुरक्षा या परेशानी का माहौल पैदा करना नहीं हैं। हम किसान आंदोलन के विरोध में नहीं हैं। हम सिर्फ अपनी समस्या उठा रहे हैं। 
विज्ञापन



10 आरडब्ल्यूए व कई एसोसिएशन का मिला समर्थन 
हेमंत नांदल का कहना है कि जीटी रोड बंद रहने से कई आरडब्ल्यूए के सदस्य व औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सदस्य भी परेशान हैं। उन्होंने भी उनके पैदल मार्च का समर्थन करने का निर्णय लिया है। आंदोलन के चलते उद्योग व रोजगार भी ठप हो गए हैं। पेट्रोल पंप संचालक भी इससे प्रभावित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट 
पैदल मार्च को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। इसे लेकर डीसी ललित सिवाच ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। पैदल मार्च के समय कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एनएच-44 राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई के गेट पर तहसीलदार सोनीपत मनोज अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाता है। उनके साथ डीएसपी विपिन कादियान रहेंगे। 


केजीपी-केएमपी के गोल चक्कर पर नायब तहसीलदार राई सतीश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया और उनके साथ डीएसपी विरेंद्र सिंह की ड्यूटी रहेगी। मुरथल चौक से राजीव गांधी एजुकेशन सिटी तक बीडीपीओ राई राजेश टिवाना को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनके साथ डीएसपी जोगिंद्र राठी की ड्यूटी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed