फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers in Bhogipur village opposed the power line project for the industrial area.

Sonipat News: भोगीपुर गांव में ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र की बिजली लाइन योजना का विरोध किया

Fri, 12 Jun 2026 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers in Bhogipur village opposed the power line project for the industrial area.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में एसडीएम प्रवेश कादियान को ज्ञापन सौंपते गांव भोगीपुर के ग्रामीण। स्
गन्नौर। गांव भोगीपुर के ग्रामीणों ने भोगीपुर पावर हाउस से औद्योगिक क्षेत्र की प्रस्तावित बिजली लाइन जोड़ने की योजना का विरोध करते हुए एसडीएम प्रवेश कादियान को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने योजना को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में इसी पावर हाउस से गांव भोगीपुर सहित आसपास के कई गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। औद्योगिक क्षेत्र की अतिरिक्त लाइन जोड़ने से लोड बढ़ेगा, जिससे लो-वोल्टेज, बार-बार कटौती और आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि इसका सीधा असर किसानों की सिंचाई व्यवस्था और घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
ग्रामीणों ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र की लाइन को किसी अन्य स्रोत से जोड़ा जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो।
इस मौके पर प्रदीप, रोहतास, सुरेंद्र, दलबीर, सज्जन, पवन, मुनीश, रविंद्र, सुमित, दीक्षा, कर्मवीर, सुनील, राजेश, जतिन सहित अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed