फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers got angry due to locking of Gram Gyan Kendra in Sonipat

Sonipat: ग्राम ज्ञान केंद्र पर ताला लगाने से भड़के ग्रामीण, बोले- विद्यार्थियों को दी जाए बेहतर सुविधाएं

Sun, 20 Oct 2024 01:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 20 Oct 2024 01:51 PM IST
सार

आरोप है कि सरकार ने जिस उद्देश्य से इस केंद्र का निर्माण किया था, वह पूरा नहीं हो रहा है। गांव के सरपंच ने इस केंद्र पर ताला लगाया हुआ है। जिस कारण केंद्र में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं।

विज्ञापन
Villagers got angry due to locking of Gram Gyan Kendra in Sonipat
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत में ग्रामीणों की सुविधा के लिए राई खंड के गांव नाहरी में बनाए गए ग्राम ज्ञान केंद्र पर ताला लगाए जाने से भड़के ग्रामीणों ने रविवार सुबह केंद्र के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पदम सिंह नाहरी के नेतृत्व में केंद्र के बाहर धरना दिया और मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने ग्राम ज्ञान केंद्र को तुरंत खुलवाने की मांग की, जिससे विद्यार्थियों को सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन


ग्रामीण पदम सिंह ने बताया कि गांव में बनाए गए ग्राम ज्ञान केंद्र का करीब दो साल पहले तत्कालीन सांसद रमेश कौशिक व तत्कालीन विधायक मोहनलाल बड़ौली ने उद्घाटन किया था। आरोप है कि सरकार ने जिस उद्देश्य से इस केंद्र का निर्माण किया था, वह पूरा नहीं हो रहा है। गांव के सरपंच ने इस केंद्र पर ताला लगाया हुआ है। जिस कारण केंद्र में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है। बार-बार कहने के बावजूद भी ताला नहीं खोला जा रहा । जिस कारण विद्यार्थी यहां अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक नहीं कर पा रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीण रविवार सुबह एकत्रित होकर ग्राम ज्ञान केंद्र के बाहर पहुंचे और धरना दिया। ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर नारेबाजी। 
विज्ञापन


क्या है ग्राम ज्ञान केंद्र
ग्राम ज्ञान केंद्र सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसके तहत गांवों को हाईटेक बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के करीब 750 गांवों में ग्राम ज्ञान केंद्र (विलेज नॉलेज सेंटर) खोले गए थे। इन केंद्रों को खोलने के लिए उन गांवों का चयन किया गया था, जिनकी जनसंख्या तीन से दस हजार तक है। एक केंद्र पर करीब 30 लाख रुपये की राशि खर्च की गई थी। इन केंद्रों में ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सभी तरह की सुविधाएं मुहैया करवाने का दावा किया गया था। साथ ही यहां कंप्यूटर प्रोजेक्टर के साथ किसानों के लिए कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें उन्नत तकनीक व योजनाओं के बारे में जानकारी दी जानी थी। यहां सरपंच से लेकर ग्राम सचिव, कृषि अधिकारी के बैठने की व्यवस्था की गई थी। यह केंद्र ग्राम सचिवालय की तरह बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रतिक्रिया
गांव में बनाए गए ग्राम विकास केंद्र में अभी काम अधुरा पड़ा है। पिछले दिनों यहां से नेम प्लेट भी चोरी हो गई थी। शौचालय के बीच होद खुला पड़ा है। जिसमें कोई बच्चा गिरकर हादसे का शिकार हो सकता है। सरकार की तरफ से भेजी गई कुर्सियां व मेज अंदर रखवाई गई हैं। बच्चों व सामान की सुरक्षा को देखते हुए ही ताला लगाया गया था। परिसर में सफाई करवाई जा रही है। काम पूरा होते ही खोल दिया जाएगा। -रविंद्र दहिया, सरपंच पति, ग्राम पंचायत, नाहरी।

गांव नाहरी में बनाए गए ग्राम ज्ञान केंद्र में बच्चों की सुविधा के लिए सभी सामान रखवाया गया है। जहां बैठकर बच्चे प्रतियोगी परीक्षा की शांत माहौल में तैयारी कर सकते हैं। केंद्र पर ताला लगाने का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो उसे खुलवाया जाएगा और बच्चों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। -मोहित, पंचायत सचिव।


यह मामला संज्ञान में नहीं है। ग्राम ज्ञान केंद्र नाहरी में पहुंचकर जांच कराई जाएगी। अगर केंद्र को बंद किया गया है तो उसे खुलवाया जाएगा। -जितेंद्र कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed