फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villager of village Sehri was beaten to death

गांव सेहरी के ग्रामीण की पीटकर हत्या

Tue, 22 Feb 2022 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
Villager of village Sehri was beaten to death
गांव सेहरी के पास एक ग्रामीण की अज्ञात हमलावरों ने पीट कर हत्या कर दी। व्यक्ति गांव के बाहर एक ईंट भट्ठे पर बेसुध पड़ा मिला था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। व्यक्ति के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। उसे गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन कर बुलाया था। बेटे के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव सेहरी निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि उसके पिता महावीर के पास शनिवार शाम गांव के ही जगबीर का फोन आया था। उसके बुलाने पर उसके पिता गांव के बाहर सिसाना रोड स्थित ईंट भट्ठे पर गए थे। उसके बाद वह पूरी रात घर नहीं लौटे। सुबह उठकर जब वह अपने पिता की तलाश करते हुए ईंट भट्ठे की तरफ गया तो भट्ठे से कुछ दूरी पर वह बेसुध मिले। वह उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले गए लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार रात वह पिता को इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक ले गए। वहां उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई। उसके पिता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मोहित ने पिता की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि महावीर काफी मिलनसार था और पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

शरीर पर मिले चोट के करीब पांच निशान
महावीर के शरीर पर चोट के करीब पांच निशान मिले हैं। जिसमें उसके सीने के पास, कमर के नीचे व घुटनों पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
व्यक्ति गांव के बाहर भट्ठे के पास बेसुध मिला था। उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शरीर पर मिले चोट के निशान देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed