फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villager hangs himself in dispute with brother over distribution of tube well

Sonipat News: ट्यूबवेल के बंटवारे को लेकर भाई संग चल रहे विवाद में ग्रामीण ने लगाया फंदा

Tue, 05 Nov 2024 04:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Villager hangs himself in dispute with brother over distribution of tube well
फोटो :04: सोनीपत के गांव बैंयापुर में ग्रामीण के आत्महत्या करने के मामले में नागरिक अस्पताल में
सोनीपत। गांव बैंयापुर में भाई के साथ ट्यूबवेल को लेकर चल रहे विवाद के चलते ग्रामीण ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवाया। यहां से शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया। वहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पत्नी ने अपने जेठ व उसके परिजनों पर पति को तंग कर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


गांव बैंयापुर निवासी मीना ने सदर थाना पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर बाद वह पति सुरेंद्र व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर थी। इसी दौरान उनके पति सुरेंद्र कमरे से उठकर बाहर चले गए। कुछ देर बाद ही वह और उनका बेटा अमित कमरे से बाहर निकले तो देखा कि उनके पति सुरेंद्र पशुओं के लिए बनाए गए बरामदे में लोहे के कुंडे पर रस्सी के सहारे फंदे पर लटके थे। उसने बेटे संग तुरंत पति के पास जाकर रस्सी को खोला और उन्हें नीचे उतारा। वह पति को लेकर नागरिक अस्पताल में जाने लगी तो रास्ते में वह बेसुध हो गए। अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में कराने पहुंचे तो यहां से शव को खानपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जेठ संग ट्यूबवेल के बंटवारे को लेकर था झगड़ा
महिला ने पुलिस को बताया कि कई दिन से खेत में लगे ट्यूबवेल के बंटवारे को लेकर जेठ नरेंद्र व उसके परिवार के सदस्यों ने उनके पति को तंग कर रखा था। उनके पति कई दिन से बता रहे थे कि वह अपने भाई व उसके परिवार से काफी तंग है। उनके पति ने जेठ व उनके परिवार के सदस्यों के कारण फंदा लगाकर जान दी है। महिला ने बताया कि उन्होंने जेठ व उसके बच्चों के खिलाफ कहासुनी करने के चलते 2 नवंबर को थाना सदर में शिकायत दी थी। इसके बाद पंचायत करने के लिए समय लिया हुआ था। इसी बीच उनके पति ने अब फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बैंयापुर में ग्रामीण के फंदा लगाकर जान देने की जानकारी मिली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। ग्रामीण की पत्नी ने जेठ व अन्य पर पति को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

- इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed