फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Video of Scorpio stunt goes viral, two youths seen sitting on the roof

Sonipat News: स्कॉर्पियो पर स्टंट का वीडियो वायरल, छत पर बैठे नजर आए दो युवक

Wed, 03 Jun 2026 07:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jun 2026 07:29 AM IST
विज्ञापन
Video of Scorpio stunt goes viral, two youths seen sitting on the roof
फोटो :: सोनीपत में वायरल वीडियो की छत पर बैठे दिख रहे दो युवक। स्रोत सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की छत पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई और वाहन चालक समेत संबंधित युवकों के खिलाफ लापरवाही की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहालगढ़ थाना के एएसआई अनिल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह हवलदार यशपाल व चालक मनीष के साथ बहालगढ़ चौक पर मौजूद थे। तभी जानकारी मिली कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो में काले रंग की स्कॉर्पियो तेज गति से एनएच-44 पर दौड़ती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि वाहन की छत पर दो युवक बैठे हुए हैं जबकि गाड़ी हाईवे पर लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह वीडियो सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास का बताया जा रहा है। वाहन दिल्ली की ओर से पानीपत दिशा में जा रहा था। पुलिस टीम के पास किसी मुखबिर ने वीडियो भेजा था। बहालगढ़ थाना पुलिस को जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के पंजीकरण नंबर के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गाड़ी पर दिल्ली नंबर की प्लेट लगी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का स्टंट वाहन चालक और अन्य वाहन चालकों के लिए खतरनाक है।

थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने या रोमांच के लिए इस प्रकार के जानलेवा स्टंट करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed