{"_id":"6265a48abbd0ad55451a36b8","slug":"vehicles-will-not-be-allowed-to-stand-in-no-parking-zone-will-be-confiscated-sonipat-news-rtk6447992116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग जोन में नहीं खड़े होने दिए जाएंगे वाहन, होंगे जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग जोन में नहीं खड़े होने दिए जाएंगे वाहन, होंगे जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर में जगह-जगह सड़क व बाजारों में वाहन खड़े करने को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। अब नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने क्रेन खरीदने को टेंडर लगाया गया है। जल्द ही टेंडर आवंटित किया जाएगा। इसके बाद 9 जगहों पर घोषित नो-पार्किंग जोन में वाहन मिलने पर तुरंत उन्हें जब्त किया जाएगा। नगर निगम की ओर से वर्ष 2018 में नो-पार्किंग जोन घोषित करने के आदेश जारी किए थे, उसके बावजूद नो पार्किंग जोन में वाहन लगातार खड़े किए जा रहे हैं। शहर में पार्किंग नहीं होने से दुकानदारों व आम लोगों के सामने वाहन खड़े करने की समस्या बनी हुई है। हालांकि जिला व्यापार मंडल ने पहले पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है।
मुख्य बाजारों व सड़कों पर लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे वहां जाम की स्थिति बन जाती है और ऐसे कई बाजार हैं, जहां से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसी जगहों में कच्चे क्वार्टर मार्केट, गीता भवन चौक है तो जिन जगहों से वाहन निकालना मुश्किल है, उनमें बस स्टैंड रोड, रेलवे रोड आदि शामिल हैं। इसको देखते हुए वर्ष 2018 में नगर निगम की ओर से मुख्य बाजारों व सड़कों पर 9 जगह नो-पार्किंग जोन घोषित किया था। उन दौरान कहा गया था कि नो पार्किंग जोन में कोई अपना वाहन नहीं खड़ा करे, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर बना रहे। इसके बावजूद शहर में जाम की स्थिति बन रही है और नो पार्किंग जोन में वाहन लगातार खड़े हो रहे हैं। पुलिस विभाग व नगर निगम की ओर से यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में अब नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया गया है।
--
यहां है नो-पार्किंग जोन
-सुभाष चौक से बटन फैक्टरी चौक
-सुभाष चौक से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस
-पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से गीता भवन चौक
-गीता भवन चौक से बस स्टैंड
-मामा भांजा चौक से गीता भवन चौक
-सुभाष चौक से एटलस फैक्टरी तक दोनों ओर
-मीनाक्षी गार्डन से सेक्टर 14 पुलिस चौकी तक
-गोहाना रोड फ्लाईओवर से ककरोई चौक
-मिशन चौक से सिटी पुलिस स्टेशन
-
सरकारी पार्किंग की व्यवस्था नहीं
शहर के नो-पार्किंग जोन में वाहन अब भी खड़े किए जा रहे हैं। निगम की ओर से जिन एरिया को नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है वहां वाहनों को पहले ही तरह ही खड़ा किया जा रहा है। ऐसे में अब यहां सख्ती दिखाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इसके साथ ही विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर पार्किंग की सुविधा मिल जाए तो कोई भी अपने वाहन सड़क पर खड़ा न करें। पहले प्रशासन को चाहिए कि वह पार्किंग की व्यवस्था करे।
विज्ञापन
वर्जन
जाम की स्थिति से निपटने के लिए निगम ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। नो पार्किंग जोन व अन्य सड़कों पर खड़े वाहनों को जब्त करने के लिए क्रेन खरीदी जाएगी। इसके लिए डेढ़ माह पहले ही टेंडर लगाया था। जल्द ही टेंडर आवंटित होने के बाद वाहनों को पुलिस की मदद लेकर जब्त किया जाएगा।- धर्मेंद्र सिंह, आयुक्त नगर निगम