फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Various organizations demonstrated against terrorism, took out procession

आतंकवाद के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, निकाला जुलूस

Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Various organizations demonstrated against terrorism, took out procession
कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों के पोस्टर लेकर शहर में जुलूस निकालते विभिन्न संगठनों के सदस्य। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार शाम शहर में जुलूस निकाला। इसमें विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल समेत विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। कोर्ट रोड हनुमान मंदिर से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलवे रोड स्थित नेहरू पार्क में पहुंचा। जहां लोगों ने कन्हैया लाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इस दौरान मनीष राई ने कहा कि दर्जी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। केंद्र सरकार की ओर से भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। मृतक कन्हैया लाल के परिवार में एक सदस्य को नौकरी देने व एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग की। हत्या में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। इस दौरान श्यामवीर जटवाड़ा, जयकिशन गुप्ता, मनजीत दहिया, अधिवक्ता मोहन कौशिक, हेमंत नांदल, आनंद, प्रेम गौतम, वेद प्रकाश, कर्मबीर सिंह, राज सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed