फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Van driver and three persons in it robbed from ride of van, driver arrested

वैन चालक व उसमें सवार तीन व्यक्तियों ने वैन की सवारी से की लूटपाट, चालक गिरफ्तार

Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Van driver and three persons in it robbed from ride of van, driver arrested
जीटी रोड पर एक वैन चालक व उसमें सवार तीन व्यक्तियों ने मिलकर एक सवारी से 22 हजार रुपये, मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। वैन चालक व तीनों व्यक्ति लूटपाट के बाद सवारी को बाहलगढ़ के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है।
विज्ञापन

गांव कुडरा, विष्णुगढ़, जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश हाल बड़ी निवासी नवाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 दिसंबर को गांव बड़ी से अपने गांव जाने के लिए निकला था। दिल्ली जाने के लिए जीटी रोड बड़ी के निकट एक सवारी वैन में बैठ गया। वैन में पहले से ही तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। भिगान टोल से निकलते ही वैन में पीछे बैठे व्यक्तियों ने उसके साथ मारपीट की और उससे 22 हजार रुपये, एक मोबाइल व कपड़ों से भरा हुआ बैग छीन लिया और उसे बहालगढ़ पुल के पास उतार कर फरार हो गए। उसने वैन का नंबर नोट कर लिया।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वैन नंबर के आधार पर वैन चालक का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजेश, राई खंड के रसोई गांव हाल रोशनपुर बेगा रोड का रहने वाला है। आरोपी को अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त वैन, छीना गया मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग बरामद कर लिया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed