फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   university of delhi and kurukhetra won in tennis

पुरुषों में दिल्ली विश्वविद्यालय तो महिलाओं में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मैच जीते

Wed, 06 Nov 2019 07:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
university of delhi and kurukhetra won in tennis
मुरथल यूनिवर्सिटी में प्रतियोगिता के दौरान लॉन टेनिस खेलता खिलाड़ी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को हुई पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय को हराया। लड़कियों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सीबीएलयू, भिवानी को परास्त किया। वीरवार को प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. बीरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि पुरुष वर्ग में जीजीएस विश्वविद्यालय की टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को 3-1 से पराजित किया। जामिया विश्वविद्यालय की टीम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से हराया, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय ने लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से पराजित किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की टीम ने सीसीएस विश्वविद्यालय मेरठ की टीम को 3-0 से हराया। थापर विश्वविद्यालय की टीम ने पी. बागवानी विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित किया। प्रो. राजेंद्र सिंह विश्वविद्यालय की टीम ने केआर मंगलम विश्वविद्यालय की टीम को 3-0 से मात दी। इसके साथ ही अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की टीम ने चितकारा विश्वविद्यालय को 3-0 से पराजित किया। जेएमआई दिल्ली की टीम ने आईजेके इंद्रप्रस्थ की टीम को 3-0 से हराया।
विज्ञापन

महिलाओं की प्रतिस्पर्धा में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम ने आईकेपीटीयू जालंधर की टीम को 2-0 से पराजित किया। लखनऊ विश्वविद्यालय की टीम ने कड़े संघर्ष में जेएमआई दिल्ली की टीम को 2-1 से हराया, जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने सीबीएलयू भिवानी को टीम को 2-0 से मात दी। इस दौरान एआईयू की ऑब्जर्वर प्रो. शालिनी मल्होत्रा, खेल निदेशक डॉ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा, प्रो. सुरेंद्र सिंह दहिया, प्रो. सुखदीप सिंह, डॉ. पवन दहिया, डॉ. राकेश मलिक, बीरबल वडेरा, निखिल हुड्डा, विक्की बजाड़, श्रवण, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed