{"_id":"69179b344dd640212c0759fb","slug":"unity-and-patriotism-were-seen-in-the-program-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145280-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार्यक्रम में एकता, देशभक्ति का दिखा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार्यक्रम में एकता, देशभक्ति का दिखा संगम
Sat, 15 Nov 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान मानव श्रृंखला बनाते शिक्षक, क
सोनीपत। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिंदू कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम किया गया।
छात्र समन्वयक शिवानी, आरजू, शीतल, नेहा, सपना, दिशा, दिव्या, मीनाक्षी, प्रियंका ने प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रतीक तिरंगे वितरित किए। छात्राओं को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया गया। प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल, उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नीलम देशवाल, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी कैप्टन नीतू नसीयर दूहन, संगीत विभाग की अध्यक्ष मंजू गोएंदी ने छात्राओं में नई ऊर्जा, राष्ट्र भक्ति की भावना का संचार किया। उन्होंने बताया कि यह दिवस जहां एक ओर बाल दिवस की मासूम मुस्कान और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रगान, मानव शृंखला और देशभक्ति के गीतों ने परिसर को एकता के रंग में रंगा। संवाद