फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   underbridge construction start

अंडरब्रिज के लिए रेलवे की आई ड्राइंग, खुदाई शुरू

Wed, 13 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 13 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
underbridge construction start
जींद रोड पर बनने वाले अंडरब्रिज के डिजाइन के लिए ड्राइंग आ गई है। ड्राइंग आते ही रेलवे विभाग ने मंगलवार को अंडरब्रिज की खुदाई का काम शुरू कर दिया है। रेलवे विभाग के दायरे में आने वाले हिस्से में पुसिंग से अंडरब्रिज बनाया जाएगा। जिसके लिए विभाग तीन बॉक्स बनाएगा।
विज्ञापन

3 फरवरी 2013 को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोहाना-जींद रोड पर सोनीपत-जींद गोहाना और रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन के लिए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की नींव रखी थी। इसके लिए लगभग 25 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया। निर्माण का काम बीएडंआर को सौंपा गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने ओवरब्रिज और अंडरब्रिज के साथ-साथ सड़क बनाकर यू-टर्न बनाने का भी उद्घाटन किया था। 21 अक्टूबर को रेलवे ओवरब्रिज का मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उद्घाटन कर इसे आमजन के लिए खोल दिया था। ओवरब्रिज तो शुरू हो गया, लेकिन अंडरब्रिज का कार्य रेलवे की ड्राइंग ने आने के कारण कई महीने से रुका था। हालांकि बीएंडआर विभाग ने अपने दायरे में अंडरब्रिज का काम पूरा कर दिया है। अब रेलवे विभाग का काम पूरा होने के बाद इसे जोड़ने का इंतजार कर रहा है। अब रेलवे के दायरे की ड्राइंग आ गई है। जिसके बाद विभाग ने अपने दायरे में खुदाई करना भी शरू कर दिया है।
विज्ञापन


तीन बॉक्स बना की जाएगी पुसिंग
रेलवे  विभाग के दायरे में अंडरब्रिज बनाने के लिए 46 मीटर का दायरा आता है। विभाग ने यह अंडरब्रिज बनाना है तो इसके लिए वह बॉक्स बना पुसिंग से अंडरब्रिज को तैयार करेगा। विभाग 15 मीटर लंबे और 3 मीटर ऊंचे तीन बॉक्स  बनाएगी। बॉक्स को बनाने के लिए रेलवे ट्रैक से तीन मीटर दूर खुदाई की जाएगी। पहले एक बॉक्स बनाया जाएगा और उसे पुसिंग कर ट्रैक के नीचे डाला  जाएगा। तीनों बॉक्स इसी तरह डाले जाएंगे। इसके लिए अलग से कोई खुदाई नहीं  होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले कर्मचारी
रेलवे कंस्ट्रक्शन के मुनीम रमेश ने बताया कि चार दिन पहले ड्राइंग आ गई हैं। 15-15 मीटर लंबे तीन बॉक्स बना पुसिंग करके रेलवे ट्रैक के नीचे सैट किए जाएंगे। बॉक्स बनाने के लिए  ट्रैक से तीन मीटर दूर खुदाई शुरू कर दी है। अगले पांच महीने में विभाग अंडरब्रिज का कार्य पूरा कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed