फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncle was murdered for not repaying loan of Rs 2.60 lakh

Sonipat News: 2.60 लाख कर्ज नहीं चुकाने पर की थी चाचा की हत्या

Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Sep 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncle was murdered for not repaying loan of Rs 2.60 lakh
सोनीपत। गांव मलिकपुर में चाचा की ईंट मारकर हत्या 2.60 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाने के कारण की थी। पुलिस ने मामले में मामले में मुख्य आरोपी के दोस्त गांव मलिकपुर निवासी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उसके साथी व मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव मलिकपुर निवासी हरिओम ने 23 सितंबर को मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह तीन भाई थे। जिसमें बड़े भाई धर्मराज का देहांत हो चुका है। उसके बाद भाई श्रीओम (52) थे। वह 22 सितंबर की रात करीब दस बजे अपने भाई श्रीओम के पास थे। उनका बड़े भाई धर्मराज के बेटे रोमी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर रोमी व उसके साथी अमित ने उनके भाई की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में अब मुरथल थाना के एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसके दोस्त रोमी ने उसे बताया था कि उनके दादा ने ताजपुर के बैंक से सात लाख रुपये कर्ज लिया था। दादा की मौत के बाद उनके पिता व चाचा को कर्ज चुकाना था। प्रत्येक पर 2.60 लाख रुपये का कर्ज था। पिता की मौत के बाद उनके हिस्से का कर्ज उस पर आ गया था। उनके छोटे चाचा ने अपने हिस्से का कर्ज दे दिया था। बड़े चाचा श्रीओम कर्ज की राशि नहीं दे रहे थे। जिसके चलते वह चाचा को पैतृक जमीन की बिजाई नहीं करने दे रहा था। उसके चाचा ने उसकी डीसी कार्यालय में शिकायत दी थी। घटना की रात को रोमी ने उसके साथ शराब पी थी। जिसके बाद वह अपने चाचा के घर उसे कर्ज की राशि चुकाने के लिए कहने गया था। वहां झगड़ा होने पर हत्या कर दी थी। पुलिस अब मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed