फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uncle accused of taking girl to Hisar and selling her for Rs 1.20 lakh

Sonipat News: ताऊ पर किशोरी को हिसार में ले जाकर 1.20 लाख रुपये में बेचने का आरोप

Tue, 21 May 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uncle accused of taking girl to Hisar and selling her for Rs 1.20 lakh
सोनीपत (गोहाना) । उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया के एक गांव की किशोरी को हिसार में ले जाकर बेचने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की मौत होने के बाद उसका ताऊ व ताई उसे हिसार में पढ़ाने और अच्छी परवरिश करेंगे। ताऊ हिसार में एक कंपनी में नौकरी करता है। ताऊ ने भतीजी को हिसार में लाकर गोहाना उपमंडल के एक गांव के युवक को 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। किशोरी की बुआ की शिकायत पर बरोदा थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद जांच को हिसार सदर थाना में भेज दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की दुर्गा ने पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी 14 वर्ष की है। उनकी भाभी की मौत हो चुकी है। उसके ताऊ का बेटा रामू हिसार में सातरोड में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। मार्च में रामू व उसकी पत्नी राधिका गांव आए थे। तब वह कहने लगे कि भतीजी की मां मौत हो चुकी है और उसकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इस पर उन्होंने कहा कि वह बेटी को अपने साथ हिसार लेकर जाएंगे वहां स्कूल में दाखिल करवाएंगे और उसकी ठीक से देखभाल करेंगे। दुर्गा व उसके भाई ने बच्ची को उनके साथ भेज दिया। बाद में पता चला कि रामू ने गोहाना उपमंडल के एक गांव के मंजीत को गांव सातरोड बुलाया और उनकी भतीजी को उसे 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। वह बरोदा थाना पुलिस के पास पहुंची। मामला हिसार के सातरोड का मिला। इस पर पुलिस ने दुर्गा की शिकायत पर रामू, राधिका व मंजीत के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करके केस को हिसार सदर थाना की पुलिस के पास भेज दिया। अब वहां की पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed