फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Unable to get relief from cold wave, people kept trembling

शीत लहर से नहीं मिल पा रही निजात, कांपते रहे लोग

Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Unable to get relief from cold wave, people kept trembling
सोनीपत में सर्दी से बचने के लिए सिर पर टोप लगाता बच्चा। संवाद - फोटो : Sonipat
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते फिर से बढ़ी ठंड के साथ कोहरा भी मुसीबत बन गया है। रात को ही कोहरे की चादर छा जाती है, जिस कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। शीत लहर के चलते लोग दिनभर ठिठुरते रहे। दोपहर को धूप निकल आई, जिसके बाद लोगों को राहत मिली। हालांकि इस दौरान शीत लहर चलने से लोगों को ठिठुरन का अहसास होता रहा। शाम होते ही फिर से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

जिले में बुधवार देर रात से ही कोहरा छा गया था, जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। हाईवे के साथ ही केएमपी व केजीपी भी वाहनों की गति कम रही। इसके साथ ही संपर्क मार्गों पर तो कोहरे के असर ज्यादा ही दिखाई दिया, जिससे वाहन रेंगते हुए चलने को मजबूर हो गए। दोपहर को धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिल सकी। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अभी लोगों को ठंड से निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

कृषि क्षेत्र को पहुंच रहा है फायदा
ठंड से कृषि क्षेत्र को फायदा पहुंच रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार बढ़ी ठंड ने गेहूं में फुटाव को बढ़ा दिया है। दोपहर को धूप निकलने से सब्जी उत्पादक किसानों को भी राहत मिल रही है। हालांकि अगर ठंड बढ़ी और पाला गिरा तो सब्जी को नुकसान हो सकता है। खासकर मटर व टमाटर की फसल इससे ज्यादा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शीत लहर लगातार जारी है। कोहरे व शीत लहर से अभी निजात नहीं मिल सकेगी। रात का तापमान अभी लगातार कम बना रहने का अनुमान है।
- डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed